: शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण पर कारवाई करने के आदेश...
Mon, Feb 6, 2023
सूरजपुर.
कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नामांतरण, रिकॉर्ड दुरूस्ती, बंटवारा, सीमांकन, ई-कोर्ट आदि के प्रकरणों की समीक्षा की एवं लंबित प्रकरणों समय अवधि शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जिससे हितग्राहियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। ज्यादा पेसी ना बढ़ाएं समय सीमा में अधिकतम प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आरबीसी 6-4 के प्रकरण को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने राजस्व विभाग से जुड़े फौती नामांतरण, नामांतरण, आपसी बंटवारा, सीमांकन, खाता विभाजन,किसान किताब प्रदाय करना, बी-1, आय, जाति, निवास, डिजिटल हस्ताक्षरित अभिलेख उपलब्ध कराना, राजस्व कोर्ट में लंबित प्रकरणों का निराकरण व आदेश प्रदाय करना तथा रिकार्ड दुरूस्ती व अन्य राजस्व संबंधी कार्यो की क्रमवार समीक्षा करते हुए इसे तेजी से निराकरण के निर्देश दिए। जिससे हितग्राहियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि तामिली समय पर हो, ताकि अपील समय पर सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सभी एसडीएम एवं तहसीलदार को राजस्व प्रकरणों के मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण की जानकारी ली तथा उचित करवाई कर अतिक्रमण हटाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने पटवारियों को बेहतर कार्य करने मुख्यालय में रहने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित, निराकरण हुए प्रकरणों का समय में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा। बैठक में संयुक्त कलेक्टर नरेंद्र पैकरा, डॉ. प्रियंका वर्मा, डिप्टी कलेक्टर नंदजी पांडे, एसडीएम, तहसीलदार सहित राजस्व अमला उपस्थित रहे।
: संसदीय सचिव ने किया कशलगिरी-करमपुर पक्की सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन...
Mon, Feb 6, 2023
सूरजपुर
. संसदीय सचिव पारसनाथ ने आज कशलगिरी से करमपुर मार्ग लंबाई 1.42 किलोमीटर पक्की सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। विगत दिनों संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े द्वारा किए गए जनसंपर्क के दौरान कसलगिरी करमपुर के ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया कि कसलगिरी से करमपुर जाने वाली सड़क कच्ची होने के कारण बरसात के दिनों में ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है जिस को संज्ञान में लेते हुए संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े द्वारा उक्त सड़क के निर्माण हेतु आश्वस्त किया गया था जिसके परिपालन में आज कसलगिरी से करमपुर तक पक्की सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया जिसका अनुमानित लागत 203.78 लाख रुपए लाखों रुपए हैं।
: जिला स्तरीय रामायण मंडली का आयोजन 7 फरवरी को...
Mon, Feb 6, 2023
सूरजपुर.
रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना 2022-23 के अंतर्गत कलाकारों को प्रोत्साहन, सम्मान, पुरस्कार दिये जाने हेतु ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, रामायण मंडली प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 7 फरवरी 2023 को पूर्वाह्न 11 बजे से स्थल मंगल भवन सूरजपुर में निर्धारित किया गया है। विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रामायण मंडली दल निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व सभी सदस्यों के आधार कार्ड प्रति के साथ उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।