ब्रेकिंग

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

सूचना

: एथलेटिक्स को दिया गया आर्थिक सहायता राशि...10 से 12 मार्च तक उडुपी, कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगी...

Admin

Fri, Mar 3, 2023

सूरजपुर.  कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने जिले के प्रेमनगर विकासखंड की उभरती हुई एथलेटिक्स खिलाड़ी कुमारी सोनिका राजवाड़े का चयन अंडर 18 में नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के लिए हुआ है उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी मद से 25 हजार रूपए का आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान की। कलेक्टर ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर जिला, राज्य एवं देश का नाम रोशन करने कामनाएं दी। गौरतलब है कि कुमारी सोनिका राजवाड़े का राज्य स्तरीय चयन ट्रायल जो की बिलासपुर में हुआ था, जिसमे राज्य से सिर्फ 4 एथलेटिक्स खिलाड़ियों का ही अंतिम रूप से चयन हुआ, जिसमे सूरजपुर जिले की एकमात्र खिलाड़ी सोनिका राजवाड़े भी शामिल है। राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन 10 से 12 मार्च 2023 को उडुपी, कर्नाटक में होगा। राष्ट्रीय स्तर में विजेता खिलाड़ी पांचवा एशियन यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप उज्बेकिस्तान में भाग लेंगे। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, रेड क्रॉस सोसाइटी सूरजपुर लेखा प्रभारी लक्षणधारी सिंह, जिला संगठक श्री संदीप गुप्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें