: पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी..4 की मौत...घायलों को किया गया रेफर....
Fri, Feb 25, 2022
सूरजपुर. प्रेमनगर में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 4 महिलाओं की मौत हो गई है जबकि 8 महिलाएं घायल हैं. जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. इसमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें रायपुर रेफर करने की जा रही है. पूरा मामला प्रेमनगर का है लगभग 30 महिलाएं एक पिकअप में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए शिवपुर गांव जा रही थी इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें 8 महिलाएं घायल हो गई हैं और एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घायल महिलाओं को जिला चिकित्सालय लाया गया जहा पर इलाज के दौरान तीन महिलाओं को भी मौत हो गई. अब तक 4 महिलाओं की मौत हो चुकी है वहीं दो महिलाओं की हालत गंभीर बताये जा रहे है फ़िलहाल उन्हें रायपुर रिफर किया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रेमनगर विधायक खेल साय जिला चिकित्सालय पहुचे. तो वही भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल उनके साथ थलेश्वर साहू, संदीप अग्रवाल, अजय अग्रवाल, मुकेश साहू, किशन देवांगन, संस्कार अग्रवाल जिला अस्पताल पहुचकर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया है और अन्य सभी के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.
: 12 लाख कीमत के 10 टन कोयला, 1 मिनी टिपर टाटा, 2 मोटर सायकल जप्त...
Sat, Feb 19, 2022
विशाल पटेल
सूरजपुर. पुलिस ने 12 लाख कीमत के 10 टन कोयला, 1 मिनी टिपर टाटा, 2 मोटर सायकल जप्त. किया है. सम्पूर्ण कार्यवाही ट्रेनी आईपीएस संदीप कुमार पटेल के नेतृत्व में हुआ. पूरा मामला भटगांव थाना क्षेत्र के सिवारीपारा नर्सरी के पास का है.पुलिस की टीम ने भटगांव के सिवारीपारा नर्सरी के पास से लावारिस हालत में 7 टन कोयला तथा मिनी टिपर टाटा 909 क्रमांक सीजी 16 ए 2459 में भरा हुआ करीब 3 टन कोयला कुल 10 टन कोयला कीमत 40 हजार रूपये, 1 बुलेट रायल इनफिल्ड क्रमांक सीजी 29 एसी 2638 एवं बिना नंबर का यामहा क्रक्स मोटर सायकल कीमत 11 लाख 60 हजार रूपये कुल 12 लाख रूपये का लावारिश हालत में पाया है. पुलिस ने धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्यवाही करते हुए कोयला व वाहनों को जप्त किया है.
: दो नाबालिग की हो रही थी विवाह...सूचना पर पहुच गई संयुक्त टीम...
Wed, Feb 16, 2022
विशाल पटेल
सूरजपुर.
ग्रामीणों ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को सूचना दी कि ग्राम कुधरीपारा में 16 वर्षिय नाबालिक का विवाह किया जा रहा है जबकि वह अभी कक्षा 12 वीं पढ़ रही है. जिसके परिपालन में जिला बाल संरक्षण टीम के नेतृत्व में जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना ओड़गी, चाईल्ड लाईन ओड़गी सब सेंटर, पुलिस थाना ओड़गी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जहां स्कूल से दाखिल-खारिज रजिस्टर से बलिका की उम्र पता करने पर बालिका नाबालिग पायी गयी. बालिका की विवाह की तैयारी चल रही थी. सयुक्त टीम की समझाईश देने पर परिजन विवाह नहीं करने को राजी हुए. इसी तरह एक और लड़की का विवाह आगामी समय में होने वाला है. जिला बाल संरक्षण की संयुक्त टीम उनके घर गई और पतासजी करने पर बालिका की उम्र 16 वर्ष पाई है. परिजनों को भी समझाईश दिया गया कि बालिका की उम्र होने पर ही विवाह करें अन्यथा परेशानी हो सकती है. संयुक्त टीम ने लड़के पक्ष भैयाथान क्षेत्र के बड़सरा (डालाबहरा) जहां मण्डप गड़ा हुआ था, उन्हें भी समझाईश दिया गया कि बालिका की उम्र अभी नहीं हुआ है यदि आप बारात लेकर जाते है तो आप सभी को सजा हो सकता है. बाल विवाह रोकने वालों में जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल, पर्यवेक्षक पीली चौहान, पर्यवेक्षक गौरी राठिया, चाईल्ड लाईन से राधा यादव, अनवरी खातुन, एएसआई कुशवाहा, रामकवध, निलेश जायसवाल, विश्वजित सिंह, अनिल विश्वकर्मा प्रफुल्ला मिंज, महिला आरक्षक महेश्वर सिरदार उपस्थित थे.