ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: एसपी ने CG-MP की सीमा से लगे अर्न्तर्राज्जीय चेकपोस्ट नवाटोला का किया निरीक्षण...ग्रामीणों से मिले सुनी समस्या..

Admin

Mon, Nov 28, 2022

सूरजपुर. पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के सीमा पर स्थित नवाटोला चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। चेकपोस्ट पर लगाए गए सीसीटीव्ही कैमरा का जायजा लिया, तैनात अधिकारी व जवानों को सजगता के साथ अवैध गांजा व शराब सहित अवैध गतिविधियों-कार्यो के विरूद्ध सख्ती से कार्य करने एवं आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के निर्देश दिए. थाना चांदनी, ओड़गी व चौकी मोहरसोप का औचक निरीक्षण कर महिलाओं, बच्चों, वृद्धजन एवं समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशील रहते हुए उनकी शिकायतों पर तत्काल विधि संगत कार्रवाई करते हुए उन्हें राहत दिए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान चौकी में शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण के शिकायत को बड़े आत्मीयता से सुना और चौकी प्रभारी को शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए.निरीक्षण के दौरान जवानों के समस्याओं को जाना और निराकरण का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें