: स्वच्छ रहने का सीख देकर हाथ धुलाई दिवस मनाया गया...
Tue, Oct 15, 2019
सूरजपुर:- स्वच्छता का जीवन मे महत्वपूर्ण स्थान है इसकी जानकारी यदि बाल्य अवस्था मे हो जाये तो पूरा जीवन सफल हो जाये,आज स्वच्छता हेतु शासन को पहल कर लोगो को स्वच्छ रहने जागरूक करना पड़ रहा है वही एक प्राथमिक विद्यालय सारसताल है जहां के बच्चें नियमित रूप से स्वच्छ रहकर मिशाल पेश कर रहे है सूरजपुर जिले के विकास खण्ड प्रतापपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय सारसताल के शिक्षक रंजय सिंह द्वारा बच्चों को नियमित स्वच्छ रखने हेतु दिनचर्या में प्रेरित किया है यहां के बच्चे नियमित रूप से शौच के बाद एवं भोजन से पहले कतार बद्ध होकर नियमित हाथ धोते है ऐसे बच्चे जो हाथ पैर गंदा कर विद्यालय आते है उन्हें शाला में ही साबुन से हाथ पैर धुलवा कर तेल लगा कर बैठाया जाता है और भविष्य में स्वच्छ रह कर विद्यालय आने की सीख दी जाती है शिक्षक के इस उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा ग्रामीण करते नही थकते है । 15 अक्टूबर को हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर इस विद्यालय के बच्चों को भी हाथ धुलाई का कला बता कर स्वच्छ रहने का शपथ दिलाया गया ।इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक रंजय सिंह, शिक्षिका सुनीता यादव, शाला प्रबन्ध समिति के धनेश्वर राजवाड़े,गणेश राम,उमाशंकर,महेश राजवाड़े,बलीराम,सतिकला, सुमित्रा,सहोदरी,पार्वती, आलम साय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
: डा०APJ अब्दुल कलाम का 88वां जन्मोत्सव बिहारपुर में मनाया गया
Tue, Oct 15, 2019
पप्पू जायसवाल
सूरजपुर_ जिले के दूर अंचल क्षेत्र चांदनी बिहारपुर में रकसगन्डा जल प्रपात नवगई ग्राम में कामता पेंटिंग वर्क के सौजन्य से डा० APJ अब्दुल कलाम का 88वां जन्मोत्सव मनाया गया आयोजन में भुवनेश्वर प्रताप जायसवाल(B.P.), अशर्फी जायसवाल, कालीभगत यादव, मोती आर्ट ओड़गी, चंद्र प्रताप (सचिव), जयलाल पंडो (सरपंच), बी.डी.जायसवाल, संजय, युकेश, राजेश,राजू, रामरक्षा, गप्पू सहित कन्या स्कूल के छात्रा, हाई स्कूल के छात्र व् शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे छात्र, छात्राओं एवं शिक्षकों के द्वारा स्वागत गीत से साथ ही डा० कलाम जी जिनको मिसाइल मैन के नाम से जाना जाता है उनका वृहद वर्णन उनका शपथ भी लिया गया। साथ ही कामता पेंटिंग के द्वारा आगामी वर्ष वृहद कार्यक्रम करने की घोषणा की गई।
: सूरजपुर के दुरस्थ्य क्षेत्र चाँदनी बिहारपुर के नावाटोला में लगाया गया स्वास्थ शिविर....
Tue, Oct 15, 2019
पप्पू जायसवाल
सूरजपुर-सूरजपुर जिले के चांदनी क्षेत्र बिहारपुर के ग्राम पंचायत नावाटोला सप्ताहिक बाजार में स्वास्थ शिविर का आयोजन किया है स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों का उपचार किया गया|सप्ताहिक बाजार में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में दूर दराज के ग्रामीण जनों का स्वास्थ्य परिक्षण कर दवाइयों का वितरण किया गया| स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि नजदीकी उप स्वास्थ केंद्र नावाडोला में कर्मचारियों के कमी के साथ दवा केंद्र में भी कमी बताई जिससे प्रसव करने में कठिनाई आती है| वैसे इन दिनों क्षेत्र में मौसमी बीमारी मलेरिया टाइफाइड सिर दर्द बुखार जैसे अन्य बीमारी देखा जा सकता है इसी के मद्देनजर स्वास्थ कर्मचारियों के द्वारा गांव-गांव हॉट बाजार में जाकर स्वास्थ शिविर आयोजन किया जा रहा है।