: नगर पालिका परिषद् के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष रितेश गुप्ता ने किया पदभार ग्रहण...
Admin
Thu, Jan 23, 2020
सूरजपुर। नगर पालिका परिषद् के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष रितेश गुप्ता का पदभार ग्रहण समारोह कार्यालय के सभाकक्ष में वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल, आर.के. शुक्ला, अनिल गोयल, जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू, मण्डल अध्यक्ष मुकेश गर्ग की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। नगर के सबसे प्राचीनतम हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात् नपा कार्यालय में बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्य नागरिकों समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ता और पार्षदों की मौजुदगी में पदभार ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता भीमसेन अग्रवाल ने कहा कि उपाध्यक्ष भी भूमिका में सराहनीय कार्य करते हुए रितेश गुप्ता नगर विकास में एक नया आयाम प्रस्तुत करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू ने कहा कि भाजपा के 3 पार्षद होने के बाद 14 मत मिलना अपने आप में एक अनोखी मिसाल है। जिसकी गुंज पूरे प्रदेश में है। नवनिर्वाचित नपा उपाध्यक्ष रितेश गुप्ता ने कहा कि सभी के सहयोग व मार्गदर्शन से वे सदैव नगर विकास के लिए कार्य करेंगे। पार्टी का हर कार्यकर्ता व शहर का प्रत्येक नागरिक उनसे हर छोटे बड़े कामों के लिए वे सदैव मिल सकते हैं। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष रितेश गुप्ता का पदभार ग्रहण से पूर्व सीएमओ दीपक एक्का ने अपने पूरे अमले के साथ नपा कार्यालय में भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में मुरली मनोहर सोनी, शशि किरण खेश, राजेन्द्र गुप्ता, शशिकांत गर्ग, अनिल साहू, भोला साहू, संजू सोनी, अजय सिंह, सुरेन्द्र देवांगन, अशरफ एराकी, लक्ष्मण कसेरा, बलभद्र सिंह, रोशन गुप्ता, देव गुप्ता, साहिम अंसारी, श्रवण अग्रवाल, बंटी जिदिंया, शंकर जिदिंया, दिलीप साहू, विक्की सोनवानी, महेन्द्र साहू, विष्णु सोनी, हेमंत बैगा, अशोक पटेल, प्रीतम सोनी, कांता साहू, मुकेश गुप्ता, नवीन दुबे, उत्तम माल, मो. इदरीश खान, धनसाय, कंचन, अनिता तिवारी, विमला भगत, सुशील खत्री, माजिद खान, उत्पल चटर्जी, शेखर साहा, बजरंग राजवाड़े, विजय राजवाड़े, पंकज चैबे, आनंद सोनी, ललीता तिवारी, बैजनाथ बाबू, मनोज सोनी, अरविन्द मिश्रा, अनिल राजवाड़े, डिसी राजवाड़े, रमेश राजवाड़े, त्रिपुरारी साहू, शिव साहू, रामनाथ देवांगन, किशन देवांगन, पारस गुप्ता, रास बिहारी गुप्ता, सलमान खान, विकास अग्रवाल, अरविन्द जैन, शंभू अग्रवाल, मिथलेश साहू, अमरजीत, राजकुमार, नगीना, पांडुराम, शिवाजी, कृष्णा मंगल, कालू बंगाली, बाबी चैबे, योगेश चैबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष मुकेश गर्ग व आभार प्रदर्शन जियाजुक हक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन