: शिक्षक ने की अनूठी पहल...
Sun, Sep 22, 2019
कौशलेन्द्र यादव
सूरजपुर-शासकीय शालाओं में बच्चों की उपस्थिति को सुधारने के लिए शासन-प्रशासन से काफी सुविधाएं दी जा रही हैं जिसके अंतर्गत मिड डे मील निशुल्क पुस्तक वितरण, निशुल्क गणवेश वितरण से लेकर निशुल्क कॉपी वितरण भी किया जा रहा है जिससे बच्चों की उपस्थिति सत प्रतिशत हो सके इसी बीच एक शासकीय स्कूल प्राथमिक शाला में शिक्षक द्वारा एक नई पहल शुरू की गई है जिससे बच्चों की उपस्थिति में एक अलग ही वृद्धि देखने को मिल रही है।
मामला सूरजपुर जिले के गांवटीयापारा के शिक्षक प्रमोद कुमार साहू ने एक नया प्रयोग करने का मन बनाया जिसके तहत उन्होंने सर्वप्रथम कई दिनों तक फोटो काफी दुकानों में घूम कर ए 4 साइज के करीब सौ से डेढ़ सौ पेपर का कवर एकत्रित किया फिर इसे नए प्रयोग के तौर पर विगत महीने में पूरे दिन उपस्थित हुए छात्र छात्राओं को मिस्टर अगस्त एवं मिस अगस्त के रूप में सम्मानित करते हुए उन बच्चों को उन्हीं एकत्रित किए हुए कवर को पुरस्कार के रूप में वितरित किया जिससे बच्चों में एक विशेष प्रकार की खुशी देखने को मिली इसमें सबसे ध्यान देने वाली बात यह है कि यह बिल्कुल शुन्य निवेश पर आधारित है और इससे बच्चों में शाला उपस्थिति में काफी हद तक सुधार हुआ|
: महाराजा अग्रसेन सप्ताह का हुआ शुभारम्भ...अग्रसेन जयंती के विविध आयोजन शुरू...
Sun, Sep 22, 2019
सूरजपुर-महाराज अग्रसेन जी की 5143 वी जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल सभा के आतिथ्य में अग्रोहा भवन में अग्रसेन सप्ताह के आयोजनों की शुरुवात अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल,आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल,महिला समिति की अध्यक्ष आशा अग्रवाल के द्वारा अग्रजो की उपस्थिति में की गई।अग्रवाल सभा के सचिव सुनील अग्रवाल व आयोजन कोषाध्यक्ष संजय केजरीवाल ने बताया अग्रोहा भवन में 11 बजे प्रतियोगिताओ का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।22 सितंबर से 29 सितंबर तक चलने वाले विविध कार्यकर्मो में 60 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।प्रतिदिन शायं 3 बजे से आयोजन होंगे जिसमे विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ के साथ,आंनद मेला,शोभा यात्रा,पुरस्कार वितरण के साथ बच्चो व महिलाओं के लिए आयोजन सम्पन्न होंगे।आज उद्धघाटन समारोह में के दौरान पहले दिन लूडो,रंग भरो,चित्रकला,ट्रेजर हंट,स्केटिंग,रंगोली,जलेबी दौड़,बच्चो की दौड़,सामान्य ज्ञान,एक मिनट,स्वास्थ्य शिशु,कुर्सी दौड़,गिलास गिराओ प्रतियोगिताए आयोजि हुई।आयोजन को लेकर सभा के अमृत लाल अग्रवाल,अजय अग्रवाल,प्रमोद तायल,प्रसुन्न गोयल,राकेश अग्रवाल,अंकुर गर्ग,हिमांशु मित्तल,गौरीश जिंदल,आलोक अग्रवाल,हर्ष पालीवाल,लता गोयल,नैन कला गर्ग,मीना अग्रवाल,आशा अग्रवाल,सीमा गर्ग,उषा अग्रवाल, ममता गर्ग,सोमिल अग्रवाल,काजल अग्रवाल,रुनझुन,आयुषी,प्रिंसी,मुस्कान,सीमा गोयल सहित अग्रवाल सभा,महिला मंडल,नवयुवक समिति,नवयुवती समिति आयोजन में सक्रिय है|
: प्रतापपुर में ट्रैफिक को लेकर अधिकारीयो के साथ हुई व्यापारियों की मीटिंग
Thu, Sep 19, 2019
सचिन तायल
प्रतापपुर
नगर में भारी वाहन से लोगो को ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए प्रतापपुर एसडी एम श्री सी एस पैकरा ने नगर पंचायत के समस्त व्यापारियों की मीटिंग लेकर सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक नगर में भारी वाहनों की प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया और लोगो की समस्या एवम् त्योहारों को देखते हुए दुकान के सामने रोड तक समान फैलाकर दुकान लगाने वाले व्याारियों को कड़ी समझाइश देकर दुकान के बाहर रोड में फैलाकर समान ना लगाने की अपील की एवं साथ ही साथ लोगो के द्वारा सड़क पर वाहन खड़ा करने पर कार्यवाही करने की बात कही , व्यापारियों से आवागमन में हो रही परेशानी के चलते रात में रायपुर या बनारस जाने वाली बसों की प्रतापपुर में ना घुसने से लोगो को हो रही असुविधा को देखते हुए उन कार्यवाही करने की बात कही /
एस डीओपी श्री राकेश पाटनवार
ने व्यापारियों से अपील कर ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने की अपील कर कहा की आप लोगो का शहर है हम आप लोगो से मदद की अपेक्षा रखते है/ सबके सहयोग से ही तो आवागमन में सुविधा होगी और किसी को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा/
व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री अनिल मित्तल
ने सभी व्यापारियों से ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए लोगो को इसमें सहयोग की अपील करने की अपील की है /
मीटिंग में नगर पंचायत सीएमओ राजेश कुशवाहा एवं उपाध्यक्ष हेमंत नरेन्द्र गर्ग मुकेश गर्ग राजेश हरिशंकर कश्यप मासूम इराकी मुकेश गोयल राकेश मित्तल विक्कू गुप्ता अन्य व्यपारी गण उपस्थित थे /