रक्षेन्द्र सिंह
सूरजपुर - भाजपा के भ्रष्ट रवैये से अधिकारी- कर्मचारी से अब बाहर निकल जाएँ और जनहित में ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें. भ्रष्टाचार की शिकायत पर संबंधित अधिकारी - कर्मचारी पर कठोर कार्रवाई कराएंगे. उक्ताशय के उदगार भटगाँव विधायक पारस नाथ राजवाड़े ने भैयाथान स्थित मंगल भवन में समीक्षा बैठक के दौरान व्यक्त किए. इससे पूर्व में भैयाथान के जनपद उपाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बात को रखते हुए कहा कि सभी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अब अंकुश लगाएं. प्रदेश में अब किसानों की हितैषी कांग्रेस सरकार है. उन्होंने विशेष तौर पर राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. उन्होंने अधिकारियों से जन हित में कार्यों का निष्पादन करने की बात कही. इस दौरान अधिवक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जंग जारी रहेगी. इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी सदस्य रावेंद्र प्रताप सिंह, दुर्गा शंकर दीक्षित, अजय सिंह, विजेन्द्र सिंह, मदनेश्वर साहु, सभापति राजू गुप्ता, जनपद सदस्य सुरुचि सुनील साहू, तैय्यब अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस सलका मुकेश अग्रवाल, कांग्रेस जिला सचिव प्रदीप राजवाड़े, राहुल जाय सवाल, राहुल सिंह, शांतनु सिंह, जितेंद्र जाय सवाल, लालजी राजवाड़े, विकास जाय सवाल, अमित गुप्ता, नरेश पैकरा, राजेश कुशवाहा, अनूप कुमार जनता, निर्मल सिंह, उमाशंकर साहू, विजेन्द्र यादव, विनय पैकरा, अभितेश तिवारी, आशीष सिंह, भक्कू सिंह, सत्यम अग्रवाल, दीपेश नाविक, मनीष नाविक, रजनीश गुर्जर, नीलेश कुशवाहा, कुलदीप दुबे, अचंभित दास, हीरा लाल राजवाड़े, कलाम, रक्षेन्द्र प्रताप सिंह, वहीं एस डी एम ज्योति सिंह, तहसीलदार इंद्रा मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल अग्निहोत्री, बी एम ओ डॉ उत्तम सिंह समेत विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे!