: श्रमिको की श्रम योगी मानधन योजना का शुभारंभ... श्रम वीरो को वितरण किया गया सुरक्षा किट...
Tue, Mar 5, 2019
सूरजपुर-असंगठित कामगारों के लिए पेंशन योजना का शुभारंभ सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेल साय सिंह के आतिथ्य में किया गया।इस दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रमिक सुरक्षा किट वितरण किये गए।केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी योजना श्रम योगी मान धन योजना का जिला पंचायत के सभा कक्ष में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव टेलिकास्ट जिला पंचायत के सभाकक्ष में सविप्रा अध्यक्ष खेल साय की उपस्थिति में किया गया।योजना के तहत श्रमिकों को उनके 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 3 हजार रुपए प्रति माह की दर से पेंशन दिया जाएगा।इसके तहत श्रमिकों को उनके आयु वर्ग के हिसाब से 50-200 रुपए प्रति माह का प्रीमियम का भुगतान करना होगा और उतनी ही राशि केन्द्र सरकार द्वारा उनके खाते में जमा कि जाएगी।इस अवसर पर पूरे जिले में स्थापित सामान्य सेवा केन्द्रों में भी प्रधान मंत्री के उद्बोधन का लाइव टेलिकास्ट ग्रामीणों को दिखाया गया।कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर दीपक सोनी,जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन,प्रधान मंत्री श्रम योगी मान धन योजना के नोडल अधिकारी अखिलेश चन्द्र बिसेन,सीएससी डीसी विकास तिवारी,जसप्रीत सिंह, श्रम कल्याण निरीक्षक रमेश कुमार साहू,सत्येन्द्र प्रताप सिंह, ऑपरेटर अंकित सिंह,कांग्रेस नेता व विधायक प्रतिनिधि नरेश राजवाड़े,राजीव सिंह,सुनील अग्रवाल बॉबी,राम कृष्ण ओझा समेत बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान सविप्रा अध्यक्ष खेल साय सिंह ने 1176 श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण किट वितरित किया।
: मिल का पत्थर साबित होगा..सरगुजा विकास प्राधिकरण-खेल साय सिंह
Tue, Mar 5, 2019
सूरजपुर- सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेल साय सिंह ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में विकास की अवधारणा को साकार करने का संकल्प है व प्राधिकरण के माध्यम से मौलिक आवश्यकताओं व छोटे-छोटे विकास कार्यो के लिए अब क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो को भटकना नहीं पड़ेगा।सभी विधायकों को सहमति व विचार-विमर्श से प्राधिकरण कार्य करेगा।आदिवासी अंचल को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने में प्राधिकरण प्रमुख भूमिका निभाएगा।अंचल की मुलभुत आवश्यकताओं को प्राधिकरण के तहत दूर करेंगे।कूछ नई व ऐसी योजनाओं को मूर्त रूप देंगे जो सरकार के लिये भी मिल का पत्थर होगी।
: ऋण माफ़ी शिविर...435 किसानो के 77 लाख ऋण हुए माफ़...
Tue, Mar 5, 2019
सूरजपुर-सूरजपुर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के बैनर तले क्षेत्र के 435 किसानों के 77 लाख ऋण माफ़ी प्रमाण पत्रों का वितरण सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेल साय सिंह के द्वारा किया गया।सूरजपुर व मानी समिति व् उपार्जन केंद्र के तहत 26 गावो के किसानों का ऋण माफ़ कर राशि खातों में समायोजित की गई।इस दौरान श्री सिंह ने सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए किसानों को मजबूत व् आर्थिक संबल बनाने की दिशा में किये जा रहे कार्यो से अवगत कराया।कार्यक्रम को नरेश राजवाड़े व सुनील अग्रवाल ने भी संबोधित किया।इस दौरान बढ़ी संख्या में कृषको सहित इंका नेता रमेश दनोदिया,अवधेश प्रताप सिंह,संजय डोसी,विनोद जायसवाल, चन्दन सिंह,मिस्टर हुसैन,बीजू दासन,प्रदीप साहू व बैंक व् सामंती प्रतिनिधियो में बनारसी जायसवाल, जियाजुल हक,बाला जी,मोहन राजवाड़े,विनय कुमार,विनय शर्मा उपस्थित थे।