प्रवेश गोयल
सूरजपुर-जिले के प्रेमनगर भटगांव और प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में नामांकन पत्रों की स्कूटनी के बाद मैदान में बचे अभ्यर्थियों का विवरण इस प्रकार है..!
*प्रेमनगर में 15 अभ्यर्थी*
प्रेमनगर अनारक्षित सीट से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार विजय प्रताप सिंह, कांग्रेस पार्टी के खेलसाय सिंह, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस पार्टी के पंकज तिवारी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जयनाथ सिंह केराम के अलावा राजलाल राजवाड़े, खेमराज सिंह, किन्नर विद्या मौसी, दरोगा सिंह, अंजय जैन, सीमा सिंह टेकाम, अरुण कुमार मरावी, देवकुमारी शांडिल्य, कृष्ण कुमार देवांगन, मालती राजवाड़े और संजय सिंह समेत कुल 15 प्रत्याशी मैदान में रह गये हैं ।
*भटगांव में सबसे अधिक 26 अभ्यर्थी*
इसी प्रकार भटगांव विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार पारसनाथ राजवाड़े, भाजपा की अधिकृत उम्मीदवार रजनी रविशंकर त्रिपाठी, निर्दलीय और भाजपा से अजय गोयल, आप पार्टी के डीके सोनी, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस पार्टी के सुरेंद्र चौधरी, ओम प्रकाश सोनवानी, किरण सिंह केराम, सीताराम भास्कर, यशोदा साहू, रामलाल राजवाड़े, आलम साय, मधु तिवारी, हरि भगत यादव, कुमाईत राम शांडिल्य, उपेंद्र गुप्ता, बसपा के रामाधीन पोया, अरुण कुमार मरावी, आनंद कुमार राजवाड़े, तिलेश्वर राजवाड़े, राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, छत्तर लाल सांवरे, सुरेंद्र लाल सिंह, दिलीप यादव, सहिबन प्रसाद भगत, लवकुश ठाकुर समेत 26 उम्मीदवार मैदान में है ।
*प्रतापपुर में 13 अभ्यर्थी*
वहीं प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रामसेवक पैकरा, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ प्रेमसाय सिंह, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह, रामा सपना सिंह, आशा देवी पोया, नरेश बैक, वीर नारायण सिंह, धनपत सिंह आयाम, भवल साय और बालक सिंह पुलस्त के अलावा प्रेमसाय सिंह आत्मज लक्षन, प्रेमसाय सिंह आत्मज गोविंद व प्रेमसाय सिंह आत्मज रामवृक्ष समेत 13 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं ।
अब इनमें से कौन प्रत्याशी नाम वापस लेता है और कौन मैदान-ए-जंग में शामिल होता है यह नाम वापसी की अंतिम तिथि 5 नवंबर के बाद ही पता चलेगा।