: 15 वर्षो से गायब महिला को सूरजपुर पुलिस ने केरल से लाकर परिजनों को सौंपा
Thu, Jun 7, 2018
सूरजपुर- भैयाथान पुलिस को मेन्टल हाॅस्पिटल त्रिवेन्द्रम केरल से सूचना मिला कि ग्राम घोंसा की एक महिला जो अपना नाम संध्या पाण्डेय बताती है मेंटल हास्पिटल में उपचार चल रहा है जिसे 3 वर्ष पूर्व त्रिवेन्द्रम पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी के द्वारा अद्र्वविक्षिप्त हालत में त्रिवेन्द्रम रेलवे स्टेशन से उपचार हेतु माननीय न्यायालय के आदेश पर यहां लाया गया था वर्तमान में जिसकी दिमागी हालत में काफी सुधार हो गया है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी भैयाथान द्वारा ग्राम घोंसा में स्टाफ भेजकर पतासाजी कराने पर जानकारी प्राप्त हुई कि संध्या पाण्डेय नाम की कोई महिला गांव में नहीं है। उक्त नाम की महिला के गांव में न होने पर मेन्टल हास्पिटल त्रिवेन्द्रम से उक्त महिला का फोटोग्राफ मंगवाया गया और गांव में जाकर फोटो दिखाकर पहचान कराई गई जिससे मामूल हुआ कि वह महिला हिरोंदिया सिंह पति स्व. भुवनेष्वर सिंह ग्राम घोंसा थाना भैयाथान के निवासी है जो पिछले 15 वर्षो से गायब थी। मेन्टल हास्पिटल से सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी भैयाथान ए0टोप्पो ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर को देने पर थाना प्रभारी ए0टोप्पो ने थाने में पदस्थ आरक्षक दीपक यादव एवं हितेश्वर राजवाड़े को आवश्यक दस्तावेज सहित उक्त महिला के पुत्र आकाश एवं पड़ोसी त्रिलोक सिंह के साथ मेन्टल हाॅस्पिटल त्रिवेन्द्रम केरल रवाना किया।
पुलिस कर्मचारी मेन्टल हास्पिटल त्रिवेन्द्रम केरल पहुंचकर 15 वर्षो से गायब महिला से मिले और उसके पुत्र एवं पड़ोसी के द्वारा पहचान की गई कि वह महिला हिरोंदिया बाई है। हिरोंदिया बाई के पुत्र आकाश सिंह के द्वारा त्रिवेन्द्रम के न्यायालय में अपनी माॅ को सुपुर्द करने हेतु आवेदन दिया गया जिस पर वहां के माननीय न्यायालय के द्वारा मेंटल हास्पिटल ओलनपारा पेरूरकदा, त्रिवेन्द्रम केरल से आवश्यक जानकारी लेकर हिरोंदिया बाई को उसके पुत्र आकाश सिंह को सुपुर्द में देने आदेश जारी किया। भैयाथान पुलिस एवं उसके परिजन आदेश की प्रति लेकर मेन्टल हास्पिटल में देकर 15 वर्षो से गायब महिला ग्राम घोंसा भैयाथान निवासी हिरोंदिया बाई को लेकर भैंयाथान पहुंची।
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर ने बताया कि हिरोंदिया बाई के पति की मृत्यु के बाद करीब 15 वर्ष पूर्व हिरोंदिया बाई का मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण गांव से अन्यत्र कहीं चली गई थी। इसकी सूचना परिजनों के द्वारा पुलिस को नहीं दिया गया था। 15 वर्षो से गायब महिला की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देशन में भैयाथान पुलिस के द्वारा सक्रियता दिखाते हुये अपनी सूझबूझ से आवश्यक कार्यवाही कराते हुये गायब महिला हिरोंदिया बाई को सकुशल त्रिवेन्द्रम केरल से लेकर भैयाथान (सूरजपुर) पहुंची।
15 वर्षो से गायब महिला हिरोंदिया बाई को सकुशल त्रिवेन्द्रम केरल से लाये जाने पर महिला के परिजनों सहित गांव के लोगों के द्वारा पुलिस की काफी सराहना की है।
: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर *पर्यावरण बचाओ* विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता
Wed, Jun 6, 2018
मारवाड़ी युवा मंच, *महामाया शाखा* द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर *पर्यावरण बचाओ* विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन *प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुख्यालय श्री अंशुल गोयल जी* के मुख्य आतिथ्य मे कुण्डला सिटी स्थित स्मार्ट किड्स स्कूल मे किया गया।
यह प्रतियोगिता दो वर्गों
ग्रुप A - 4 वर्ष से 6 वर्ष तक (रंग भरो)
ग्रुप B - 8 वर्ष से 13 वर्ष तक (चित्र बनाओ रंग भरो)
मे आयोजित की गयी थी। शाखा द्वारा दोनो वर्गों के लिए सभी बच्चों को *सांत्वना पुरस्कार के साथ साथ विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।* कार्यक्रम के अंत मे सभी प्रतिभागियों को शाखा की ओर से *फ्रुटी और चॉकलेट, डेरी मिल्क, बिस्कुट, मिक्चर* भी दिया गया।
इसके पश्चात कालोनी मे और प्रतिदिन लगने वाला गुदरी बाजार में घुम घुम कर पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य मे *प्लास्टिक हटाओ-पर्यावरण बचाओ* के तहत शाखा द्वारा कपडे के थैले उपयोग करने की सलाह देते हुये प्लास्टिक का बहिष्कार किया और *कपडे के थैलियो* का निःशुल्क वितरण भी किये गया
: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के प्लास्टिक का बहिष्कार
Wed, Jun 6, 2018
मारवाड़ी युवा मंच बिश्रामपुर शाखा एवं बिश्रामपुर जागृति शाखा का संयुक्त कार्यक्रम
बिश्रामपुर-विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रांतीय उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, सुकान्त जिंदल के नेतृत्व में बिश्रामपुर मारवाड़ी युवा मंच की दोनों शाखाओ ने संयुक्त रूप से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जन-जागरूकता हेतु पहल करते हुए स्थानीय सब्जी मंडी व बस स्टैंड में प्लास्टिक का बहिष्कार कर कपड़े के झोले का इस्तेमाल करने हेतु झोलों का निःशुल्क वितरण किया साथ ही सभी सदस्यों ने प्लास्टिक न इस्तेमाल करने कि शपथ भी ली।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप बिश्रामपुर शाखा अध्यक्ष गौरव मित्तल, बिश्रामपुर जागृति शाखा अध्यक्ष श्रीमती प्रीति गोयल, जागृति शाखा सचिव श्रीमती शारदा गोयल सहित शाखा के सदस्यों में राजेश जैन, मनोज गोयल, श्रीमती भावना मित्तल, श्रीमती विजिया गोयल, श्रीमती अनिता गोयल, श्रीमती लीलावती सिंघल, सहित अन्य सदस्य उपस्तिथ रहे!