ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: आधी- अधूरी स्वास्थ्य सुविधाओं के मध्य बिहारपुर अस्पताल में ग्रामीण प्रसुता ने दिया एक साथ तीन बच्चों को जन्म, हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज रैफर

Admin

Tue, Jul 24, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र चांदनी बिहारपुर के ग्राम नावाटोला की एक प्रसुता ने सोमवार को सीमित संसाधनों के मध्य एक साथ तीन नवजात शिशु को जन्म दिया। जन्म के दौरान तीनों शिशु स्वस्थ बताये जा रहे थे, लेकिन प्रसव के कुछ घंटों के बाद जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो बिहारपुर में उन्हें समुचित उपचार नहीं मिला और तीनों नवजात शिशुओं और प्रसुता को गंभीरावस्था में जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां इलाज की समुचित व्यवस्था न होने का हवाला देकर उन्हें मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर रैफर किया गया है। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार ग्राम नावाटोला बिहारपुर निवासी नंदलाल साहू की पत्नी सबिता साहू ने सोमवार को बिहारपुर स्वास्थ्य केन्द्र में एक साथ तीन नवजात शिशुओं को जन्म दिया था। प्रसव के बाद इन तीनों षिषुओं की हालत बिगड़़ने लगी तो उन्हें सूरजपुर लाया गया और यहां से अम्बिकापुर उपचार हेतु भेजा गया है। जिला अस्पताल में शिशुओं को देखने उमड़ी भीड़ नावाटोला से बच्चों को लेकर प्रसुता और उनके परिजन जैसे ही सूरजपुर जिला चिकित्सालय पहुंचे वैसे ही जिला चिकित्सालय में प्रसुता और उसके तीनों बच्चों को देखने भीड़ उमड़ गई। भीड़ के मध्य चिकित्सकों ने उन्हें अम्बिकापुर रैफर किया।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें