: झूठी अफवाह से सहमा हुआ है चाँदनी बिहारपुर
Mon, Jun 18, 2018
पप्पू जायसवाल
बिहारपुर--जिले के दुरांचाल क्षेत्र बिहारपुर में झूठी अफवाह से पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहारपुर सहित आसपास के
क्षेत्र में इन दिनों किडनी गुर्दा निकालने का खौफ फेला हुआ है जबकि अब तक ऐसा कोई घटना सामने नही आया है वही ग्रामीण पूरी तरह से भयभीत है सनसनी का माहौल बना हुआ है यहाँ तक की ग्रामीण 7 बजे के बाद घर से भी निकलने में डर रहे है कुछ दिन पहले सोशल मीडिया में वायरल व्हाट्सएप्प वीडियो से ग्रामीणों में डर पैदा कर दिया है वीडियो का असर चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में भी जोरों पर इन दिनों चल रहा है वही रात में घर से बाहर निकलना आना जाना बंद कर दिए हैं!
क्षेत्र में डर माहौल को मध्य नजर रखते हुए पडोसी राज्य MP तक इसका असर पहुंच चुका है जिससे लोग इस क्षेत्र में आने से डर रहे है। पुरे मामले में
चांदनी थाना के प्रभारी नरेंद्र सिंह ने लोगो से अपील की है यह सब झूटी घटना है सुनी सुनाई बातो पर ध्यान न दे वही इस प्रकार की कोई भी ब्यक्ति नहीं आया है और अफवाह फ़ैलाने वाली की जानकरी तुरंत चांदनी पुलिस को दे और थाना प्रभारी ने अपना नंबर जारी किया है।
: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रदेश अभ्यास वर्ग सम्पन्न हुआ
Mon, Jun 18, 2018
सूरजपुर-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रदेश अभ्यास वर्ग सूरजपुर में 12 जून से 15 जून तक सूरजपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित किया गया,सूरजपुर जिला बनने के पश्चात अभविप का पहला प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारी राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री के एन रघुनंदन,प्रफुल्ल अकांत,पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री बोरीकर,क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतन सुखाडिया,राष्ट्रीय मंत्री भूपेंद्र नाग व छत्तीसगढ़ के प्रांत संगठन मंत्री मधुसूदन जोशी और प्रदेश मंत्री सन्नी केसरी के अतिथय में प्रांतीय अभ्यास वर्ग का समापन किया गया।इस अभ्यास वर्ग में प्रदेश के 27 जिलों से लगभग 500 छात्र-छात्रा व अध्यापक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंतिम सोपान के दौरान संगठन के विस्तार के लिए कार्यकारिणी की घोषणा की गई।जिसमें संगठन के विस्तार के लिए संगठनात्मक दृष्टिकोण से सरगुजा विभाग में आने वाले सूरजपुर को अलग कर कोरिया व सूरजपुर को जोड़ कर कोरिया को एक नया विभाग बनाया गया। जिसकी जिम्मेदारी कोरिया विभाग संयोजक के रुप में सूरजपुर जिले के जरही के अभय तिवारी को सौंपी गई।तो वही सूरजपुर जिले की जिम्मेदारी सूरजपुर के गोपालपुर निवासी व पंडित रेवती रमण मिश्र शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नीतेश सोनी को बनाया गया है। अभय तिवारी पूर्व में सूरजपुर जिले के जिला संयोजक की जिमेदारी का निर्वहन कर चुके है।तो वही नितेश सोनी भी पूर्व में छात्र संघ अध्यक्ष व सूरजपुर जिले के जिला सह संयोजक के रूप में कार्य कर चुके है।अब नई कार्यकारिणी की विस्तार और दायित्वों में इजाफा होने के साथ-साथ सूरजपुर जिले के अभय को विभाग वह नितेश को जिले की कमान मिलने से सूरजपुर सहित जिले भर के तमाम अभविप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
: पुलिस लाइन पर्री में योगाभ्यास
Mon, Jun 18, 2018
सूरजपुर-पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल के निर्देशन में रक्षित निरीक्षक रामप्रसाद पैकरा के सहयोग से योग गुरु संजय गिरि, योग शिक्षिका महिला आरक्षक संतोषी गिरि के द्वारा पुलिस लाइन पर्री में सुबह 7 से 8 बजे तक तीन दिवसीय योग का अभ्यास कराए जा रहे है। इस दौरान योग- प्राणायाम मंत्रोच्चारण के साथ ग्रीवा चालन खड़े होकर किये जाने वाले आसन ताड़ासन वृक्षासन पादहस्तासन अर्ध चक्रासन कोड़ासन, बैठकर किये जाने वाले आसन भद्रासन उत्तान मंडूकासन वक्रासन शशकासन, पेट के बल लेटकर किये जाने वाले आसन मकरासन भुजंगासन सलभासन, पीठ के बल लेटकर किये जाने वाले आसन हलासन पवनमुक्तासन शवासन आदि व कपालभांति अनुलोम- विलोम शीतली भ्रामरी प्राणायाम के साथ ध्यान के निर्धारित समयानुसार अभ्यास कराए जा रहे है। अंत मे शांतिपाठ के साथ एक घंटे के योगाभ्यास का समापन किया गया।