: हंसी खुशी दर्शन करने कुदरगढ़ आया था अचानक पड़ गया दिल का दौरा हो गई मौत
Sun, Jun 17, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर-माता कुदरगढी के दर्शन के लिए मनेन्द्रगढ़ से सोनी परिवार कुदरगढ़ गया था जहां दिल का दौरा पड़ने से 38 वर्षीय एक युवक की मौत हो गी। हंसी खुशी माता के दर्शन करने के बाद हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में आ गया।
गौरतलब है कि मनेंद्रगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 निवासी राजू सोनी आत्मज मोतीलाल सोनी सपरिवार माता कुदरगढी के दर्शन के लिए कुदरगढ़ आए थे और दर्शन करने के उपरांत जब वह वापस लौट रहे थे तो अचानक कुछ सामान छूट जाने की उन्हें याद आई और राजू सोनी दौड़कर आधे रास्ते से ऊपर मंदिर पर पहुंचा और वहां उसे दिल का दौरा पड़ गया अचानक दिल का दौरा पड़ने से उस की मौके पर ही मौत हो गई बहुत देर तक जब राजू सोनी नहीं आया तो आधे रास्ते में उसका इंतजार कर रहे परिजन भी ऊपर पहुंचे और देख कर सभी हतप्रभ रह गए सभी परिजनों का इस घटना के बाद से रो रो कर बुरा हाल है।
*कुदरगढ़ में उठी अस्पताल बनाने की मांग*
कुदरगढ़ दर्शन के लिए प्रतिदिन लगभग 500 से 1000 लोग पहुंचते हैं इस दौरान किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य गत परेशानी होने पर दर्शनार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है आज की इस घटना के बाद कुदरगढ़ में अस्पताल की आवश्यकता महसूस होने लगी है जनपद सदस्य राजेश तिवारी ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए कुदरगढ़ में तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की है
: मलेरिया प्रभावित गाव मे मच्छरदानी वितरण और डीडीटी छिड़काव का जायजा
Sat, Jun 16, 2018
पप्पू जायसवाल
बिहारपुर-सूरजपुर जिले के दूरस्थ गांव चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में पिछले वर्ष मलेरिया मौसमी बीमारी से 3 दर्जन से अधिक ग्रामीणों की मौत हो गया था,वही सुरजपुर जिला प्रशासन द्वारा मानसून आते ही चांदनी क्षेत्र के मलेरिया प्रभावित गांवों के आज अपर कलेक्टर द्वारा ग्राम पंचायतों में जाकर डीडीटी छिड़काव एवं मच्छरदानी का वितरण का जायजा लिया,मौसमी बीमारी के मद्देनजर देखते हुए बिहारपुर क्षेत्र में मोसमी बीमारी ना आये इसी को देखते हुए प्रशासन द्वारा डीटीसी और मच्छरदानी का वितरण किस प्रकार हुआ इसे जायजा लेने आज चांदनी क्षेत्र में अपर कलेक्टर जी लिए मलेरिया प्रभावित गांवों में जाकर सरपंच सचिव सहित ग्रामीणों से चर्चा करते हुए रूबरू हुए चर्चा के दौरान अभी पता चला कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा राशन कार्ड में मच्छरदानी वितरण किया गया था जो कि सभी ग्रामीणों को मच्छरदानी वितरण नहीं हो पाया है वही ग्रामीणों ने कलेक्टर से मछरदानी की मांग की हैं!
: जिले के एसपी ने चांदनी बिहारपुर थाने का किया गया निरीक्षण
Sat, Jun 16, 2018
सूरजपुर-सूरजपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्र थाना चांदनी बिहारपुर में सूरजपुर जिले के नवनियुक्त sp गिरजा शंकर जायसवाल जी के द्वारा चांदनी बिहार पुर थाने का औचक निरिक्षण किया गया जिसमें श्री जायसवाल ने चांदनी बिहारपुर के कामकाज की समीक्षा की, बिहारपुर चांदनी थाना के द्वारा किए कार्यों की सराहना की साथ ही थाने में लंबित मामले चालान इत्यादि को जल्द निपटाने के आदेश दिए तथा सभी कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बधाई दिया!