ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: कोरिया जिले से पहुचा सात हाथियों का दल...धान व मक्का की फसल को किया बर्बाद....

पप्पु जायसवाल
बिहारपुर. चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत रसौकी में सात हाथियों का दल कोरिया से पहुचकर खेत में लगी धान की फसल के साथ अन्य फसद को रौद कर बर्बाद कर दिया है. शुक्रवार को शाम को सात हाथियों का दल कोरिया जिले के राष्ट्रीय गुरु घासीदास उद्यान के रास्ते होते हुये रसौकी गांव मे आ धमका. गांव के शिक्षक डी एन सिह के खेत मे लगे धान मक्का को चट करते हुये रौद डाला. गौरतलब है कि तीन माह बाद गांव में फिर से हाथियों की धमक से ग्रामीणो में भय व्याप्त है ग्रामीणों को डर है की कहीं गजराज दल गांव में आकर मकान को भी क्षति ना कर दे. हाथियों के गांव में पहुचने की जानकारी ग्रामीणों ने गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के रेंजर व बीट गार्ड को दिने के बाद भी अधिकारी कर्मचारी गांव के ग्रामीणो की खबर लेना तो दुर गांव पहुचकर फसलों का नुकासान का आकलन करना भी उचित नही समझते. ग्रामीणो ने बताया कि गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारी कर्मचारी कभी आते ही नही ना ही कार्यालय में मिलते है विभाग का पुरा काम अपने निवास से ही पुरा करते है. गांव में कभी भालु तो कभी हाथी आकर ग्रामीणो को क्षति पहुचाने के साथ मवेशियो सहित फसल का नुकसान करते रहते है. बहरहाल ग्रामीण बहुत परेशान है इन दिनो उनकी फसल धान, मक्का, अहरह, कोदो सावां सहित अन्य फसल खेत में हैं कहीं उनकी फसल को भी हाथी क्षति ना कर दें.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें