ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: ग्रामीणों के साथ मारपीट करना महंगा पड़ा..कर दी तबियत से घुनाई..जान बचाकर भागे पुलिस के साथ वन अमला...

पप्पू जायसवाल

बिहारपुर. ठाड़पाथर गांव के जंगल की भूमि पर अतिक्रमण करने के मामले में वन अमला के साथ पुलिस का दल मौके पर पहुँचा तो अतिक्रमणकारी वहाँ से भाग गए उनका पीछा करते हुए टीम गांव पहुँचकर ग्रामीणों के साथ मारपीट करने पर गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस व वन अमला की टीम को घेरकर तबियत से धुनाई की, बताते है हर किसी ने मौका देखकर चौका मारा,गुस्सा ऐसा की कुछ भी हो सकता था, आखिरकार किसी तरह जान बचाकर खाखीधारी भागे जिससे उनकी जान सुरक्षित हो पाई. मारपीट में थाना प्रभारी सहित वन अमला में सुदर्शन,मुरारी लाल टोप्पो लहूलुहान हो गए और सर में गंभीर चोट आई,जिनको तत्काल स्वास्थ केंद्र लेकर उपचार किया गया. गौरतलब है वन भूमि में अतिक्रमण को भेदभाव की कार्यवाही से ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त थी किसी को छूट तो किसी पर कार्यवाही से ग्रामीण भड़के हुए थे और आज की घटना की शुरुआत में पुलिस का मारपीट करना पुलिस को ही भारी पड़ गया, ग्रामीणों ने तबियत से खुराक ऊर्जा प्रदान की, पूर्व में भी खाखी की अति का ग्रामीण खासा जबाव देते आ रहे. एक तरफ अधिकारी है की मानते नही और दूसरी ओर ग्रामीण है जो कुछ समझते नही. इस घटना से एक बार फिर से क्षेत्र अशांत देखा जा रहा गौरतलब है अवैध शराब सहित अन्य गतिविधि यहाँ पर माफिया बेख़ौफ़ अंजाम दे रहे है. दूरस्थ होने का लाभ अधिकारी कर्मचारी सहित माफिया उठा रहे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें