ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: प्राथमिक शाला में लटका ताला...समय पर नहीं पहुचते शिक्षक...

बिहारपुर. जिले के दूरस्थ व वनांचल क्षेत्र चांदनी-बिहारपुर में शिक्षा की लचर व्यवस्था से ग्रामीणों में नाराजगी है। यहां न तो समय पर स्कूल खुलता है और नही शिक्षक पहुंचते है जिससे बच्चों का अध्ययन अध्यापन प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र के प्राथमिक शाला महुली में आये दिन शिक्षिका के समय पर नहीं पहुंचने से रोज ताला लटकता रहता है और बच्चे शिक्षक के इंतजार में स्कूल के बाहर खेलते नजर आते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव होने के कारण शिक्षिका हमेशा नदारद रहती हैं, जिसके कारण उनके बच्चों का भविष्य खतरें में है। आज शनिवार को स्कूल खुलने का समय पर नहीं खुला जिससे कई बच्चे वापस अपने घर चलें जाते हैं और परिजनों को स्कूल की छुट्टी होने का हवाला देते हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त स्कूल का उन्ययन पीएमश्री स्कूल के रूप में किया गया है, ताकि दूरस्थ क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा दिया जा सके। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण बच्चों का भविष्य अंधकार में हैं। इस आशय को लेकर पूर्व में भी ग्राम कोल्हुआ उपसरपंच श्याम बाबू जायसवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष शिकायत कर चुके हैं, लेकिन जिले के जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता भी इन लापरवाह शिक्षिका के हौसलें बुलंद कर रहा है। मामले में ग्रामीणों ने जिले के उच्चाधिकारियों से इस ओर कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता सुधर सके और उनके बच्चों का अध्ययन-अध्यापन प्रभावित न हो।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें