ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: राष्ट्रीय उद्यान से लकड़ी की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार…बड़े पैमाने पर लकड़ी तस्कर सक्रिय...

पप्पु जायसवाल
बिहारपुर. बिहारपुर चांदनी के गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान रेहंड पार्क परिक्षेत्र महुली में बड़े पैमाने पर लकड़ी तस्कर सक्रिय हैं. यहां से बड़ी मात्रा में लकड़ी की तस्करी कर मध्यप्रदेश भेजी जा रही है. बीते दिनो रात उद्यान से लगे कोल्हुआ जंगल से लकड़ी तस्करी करते भाडे पर रखे दो तस्कर को उद्यान के कर्मचारियों ने पकड़ा. उसके पास से 5 नग साल सिल्ली बरामद की गई. तस्करों ने बताया कि वे भाडे पर लकडी की सिल्ली को सीमा पार करते है यह सब गांव के रविशंकर जायसवाल के इसारे पर करते है. तो वही मौके पर उद्यान के कार्यालय पहुचकर रविशंकर ने बताया कि लकडी की तस्करी में उद्यान के कर्मचारियों को वे प्रतिमाह 15 हजार रुपये देते है. तो उद्यान के परिक्षेत्राधिकरी विरेन्द्र श्रीवास्तव ने पुरे मामले की शिकायत डीएफओ के साथ स्थानिय थाने से की है. शिकायत में बताया गया कि बताया गया कि तस्कारों की ओर से कार्यालय में आकर उन्हे धमकी के साथ बदनाम करने का षडयंत्र किया जा रहा है. खुले आम धमकी देकर कार्य करने से रोका जा रहा है. बहरहाल पुरे मामले की जानकारी थाना और विभाग को दे दिया जा चुका है.
लकड़ी तस्करी में सायकल कंधा का उपयोग
गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान महुली परिक्षेत्र में लकड़ियों की तस्करी कर बड़ी मात्रा में मध्यप्रदेश पहुंचाई जा रही है कोल्हुआ के समीप मध्यप्रदेश सीमा लगी हुई है. वही उद्यान विभाग ने बेरियर लगा दिया है जिससे गाडियो की जा रही तस्करी पर रोक लगी, लेकिन तस्करो ने सायकल व पैदल कंधा से लकड़ी की बडी मात्रा तस्करी कर सीमा पार किया जा रहा है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें