ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: लकड़ी तस्करी....चार दिनों में चार लोग लकड़ी तस्करी करते पकड़े गए.... क्षेत्र में बड़े पैमाने पर लकड़ी तस्कर सक्रिय....घने जंगल मैदान में तब्दील होते जा रहे....

रिपोटर बिहारपुर
बिहारपुर-चांदनी बिहारपुर क्षेत्र से फिर एक लकड़ी तस्कर को पकड़ा गया है. चार दिनों में चार लोग लकड़ी तस्करी करते पकड़े गए है. बताया जाता है कि बिहारपुर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर लकड़ी तस्कर सक्रिय है और रोजाना जंगलों की बलि चढ़ रही है. वन विभाग की हालत यह है कि अधिकारी मुख्यालय छोड़ अम्बिकापुर में डेरा डाले रहते है जबकि मैदानी कर्मचारी तस्करों से मिले हुए है या खौफ से कुछ कर पाने की स्थिति में नही है. कभी घनघोर जंगल के रूप में विख्यात बिहारपुर चांदनी का क्षेत्र अब मैदान में तब्दील होता जा रहा है इसकी वजह जहाँ एक ओर तस्करों की सक्रियता है तो दूसरी ओर वन भूमि पर कब्जे की होड़ भी जंगलों के सफाए की बड़ी वजह बन रही है. अभी वन विभाग की कुछ सक्रियता बढी है तो कार्रवाई सामने आ रही है. गत दिवस जहाँ तीन लोग लकड़ी तस्करी करते पकड़े गए थे तो वही बीती रात फिर मकरादुवारी के पास से एक युवक को पकड़ा गया है आरोपी ग्राम महुली का जुगेश कुमार साकेत बताया गया है जो मोटरसाइकिल से 4 नग साल चिरान परिवहन करते पकड़ा गया है. जिसकी बाइक जप्त वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है. सूत्र बताते है कि तस्कर तो और थे पर वे भागने में सफल हो गए फिलहाल वन विभाग की इस कार्रवाई से तस्कर सकते में है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें