ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: हाथियों ने दो दिनो में 6 ग्रामीणो के घर तो तोडे....कई गांव के ग्रामीण है परेशान...

पप्पु जायसवाल
बिहारपुर. बिहारपुर क्षेत्र में हाथियों का उत्पात कम होने के बजाये बढते ही जा रहा है कई ग्रामीणों के घर को तोड अनाज को खा जा रहे है ऐसे में कई तरह की परेशानियों का सामना ग्रामीणों को करना पड रहा है. गौरतलब है कि बिहारपुर चांदनी क्षेत्र में दो सप्ताह से 32 हाथियों का दल घुम-घुम कर ग्रामीणो का आशियाने को तोडकर रखे अनाज खा जा रहे है तो वही ग्रामीणो का खेत में लगे फसल अरहर,सरसो,गेहु के साथ खलिहान में रखे फसल को चट कर रहे है. हाथियों के दल से अलग होकर बहरादेव ने जुडवनिया,रामगढ,उमझर के विक्रम जायसवाल,अशोक यादव,सिपाही लाल,देव बहादुर सिह सहित 6 ग्रामीणों का घर तो तोड वहा रखे अनाज को खा गये, दो सप्ताह से डेरा डाले हाथियों ने आसपास के एक दर्जने से ज्यादा ग्रामीणो को घरों को तोड डाले है.ग्रामीणो ने बताया कि ज्यादा आक्रमक हुये बहरादेव की जानकारी वन विभाग नही दे रहा है जिससे वे बहरादेव से ज्यादा ही भयभीत है, पहले तो रात में हाथी आकर उत्पात मचाते थे अब तो दिन में बहरादेव गांव मे घुसकर ग्रामीणो के घर को निशाना बनाते हुये आशियाने को तोड रहा है.
महुआ शराब का अस
कछिया,खैरा,नवाडिहा,बसनारा मोहरसोप सहित अन्य गांव में हाथियों ने कहर बरपा रखा है ग्रामीणो ने बताया कि जहा महुआ शराब की गंध से बहरादेव प्रभावित होकर घर को तोड कर संूड के सहारे अंदर रखे महुआ व शराब को पीकर मदमस्त हो जाते है और आतंक मचाने लगते है. फिलहाल हाथियों की मौजुदगी से ग्रामीणो में दहशत का माहौल है वही ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन अमला हाथियो को खदेडने का कोई खास प्रयास नही कर रहा है. इन दिनो वन अंचलो में ठण्ड दिन प्रतिदिन बढते जा रही है तो वही हाथियों ने एक दर्जन से ज्यादा ग्रामीणो को बेघर कर दिया है जिससे ठंड के दिनो में ग्रामीणो की परेशानी कम होने के बजाया बढते जा रहा है.

बहरादेव की

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें