ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: NSS के छात्र-छात्राओं ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, स्वच्छता के साथ नशा मुक्ति अभियान चलाकर किया लोगों को जागरूक...

पप्पू जायसवाल

बिहारपुर. राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शासकीय नवीन महाविद्यालय बिहारपुर के छात्र छात्राओं ने बेगारीडाड में रैली निकालकर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ,स्वच्छता और नशा मुक्ति का जागरूक अभियान चलाया गया. NSS की सप्ताह भर चले कार्यक्रम में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की रैली कर ग्रामीणों को जागरूक किया तो वही स्वच्छता अभियान चलाकर गंदगी वाले जगह साफ सुथरा किया तो वही क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान चलाकर ग्रामीणों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया. एनएसएस के कार्यक्रम में अधिकारी आभा रंजना कुजुर ने बताया कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति की अपनी भूमिका होती है विद्यार्थियों की समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही ज्यादा रहती है इसलिए इस प्रकार के शिविर अनुशासन में जीना और अपने कर्तव्यों का बोध कराते हैं उन्होंने सभी से प्रकृति के साथ जुड़े रहने की आवश्यकता पर बल दिया.शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय शिविर बेगारीडाड में आयोजित किया गया था जिसमे महाविद्यालय प्राचार्य एन के देवांगन, सहायक प्राध्यापक धीरेन्द्र जायसवाल, सचिन कुमार मिंज, अखिलेश रवि, नरेन्द्र कुमार, प्रियांशु जायसवाल, छात्रा वंदना गुप्ता, मुस्कान मनहर, अनिल कुमार, सुनील कुमार, विजय, चंदा, पूजा जायसवाल सहित छात्र-छात्राए उपस्थित थे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें