ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: अवैध प्लाटिंग खिलाफ 5 पर FIR दर्ज कर भेजा जेल... खरीदी बिक्री पर 50 से ज्यादा लोगों की जांच...

Admin

Tue, Aug 30, 2022

जांजगीर चांपा- जिले की जांजगीर पुलिस ने अवैध प्लाटिंग के मामले में पांच 5 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है वही 50 से ज्यादा लोगों के फाइल खंगाले जा रहे हैं जिन पर शीघ्र कार्यवाही हो सकती है. जांजगीर थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र जांजगीर नैला में अवैध प्लाटिंग के मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है नगर पालिका प्रशासन की जांच प्रतिवेदन के आधार पर अब तक जमीन के सौदेबाजी से जुड़े पांच लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर लिया गया है वहीं 50 से ज्यादा लोगों की फाइल खंगाली जा रही है इस पूरे घटनाक्रम के बाद जांजगीर नैला क्षेत्र में जमीन का काम करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है. क्योंकि इस कार्यवाही में टुकड़ों में जमीन बेचने वाले जमीन मालिकों को तो आरोपी बनाया है जा रहा है साथ ही किसान की जमीन का सौदा करवाने वालों को भी प्रशासन लपेटे में ले रहा है.फिलहाल नगर पालिका के उप अभियंता शिवा बरमन के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर अर्जन थवाईत (70) , राकेश कुमार (45), पुष्पेंद्र कुमार आदित्य (40), नकुल कहर (37) अनवर खान (44) सभी निवासी जांजगीर को पुलिस ने आरोपी बनाया और पूछताछ कर आईपीसी की धारा 339 (ग)(3)-LCG, 420 तहत जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें