ब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

घोषणा विष्णुदेव साय की, भुगत रहे किसा, डेढ़ साल बाद भी बिहारपुर बैंक शाखा का अता-पता नहीं

सूचना

: कोरबा के करीब पहुंचा 32 हाथियों का दल, दहशत में लोग, वन विभाग की उड़ी नींद

Admin

Fri, Jul 27, 2018

शमरोज खान

कोरबा- सोचिए उस वक्त आपके कैसा लगेगा जब आपको सूचना मिलेगी की आपके शहर में 32 जंगली हाथियों का दल आ धमका है। जी हां सोच में पड़ गए ना आप कुछ यही हालत कोरबावासियों की है। दरअसल कोरबा के करीब 32 जंगली हाथियों का दल पहुंच चुका है। हाथियों का सिर्फ शहर में प्रवेश करना बाकी है।हाथियों की आमद ने शहरवासियों के साथ वन विभाग की भी नींद उड़ा दी है। जिसके चलते लोगों में काफी दहशत है! हाथियों का ये दल शहर से महज 4 किलोमीटर दूर है। इस दल में 32 हाथी बताए जा रहे है। तो वही हाथी रोड में डेरा जमाये  बैठे है। जिसके चलते इधर से आने जाने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग हाथियों की मॉनिटरिंग कर उन्हें शहर और गांव से दूर रखने की कवायद में जुटा है। डीएफओ ने भी मौके का जायजा लिया और वन अमले को सतर्क रहने के निर्देश दिए। हाथियों को गांव और शहर की तरफ बढ़ने से रोकने के लिए 6 गाड़ियां भी वनविभाग ने लगाई और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश हो रही है। आपको बता दें हाथी प्रभावित इलाको में बीते माह में हाथियों ने कई लोगों की जान ले ली है। तो कई लोग इनके हमलों से घायल हुए है। हाथियों ने ग्रामीणों के कई घरों को तोड़फोड़ कर बर्बाद कर दिया है। साथ ही कई एकड़ फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। हाथियों के इस हमले से स्थानीय लोग दहशत में हैं और रतजगा करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें