ब्रेकिंग

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

सूचना

: नंबर प्लेट पर न्यायाधीश लिखकर वाहन में करते थे गांजा की तस्करी, 100 किलो गांजा के साथ कार जप्त

Admin

Fri, Jul 6, 2018
प्रवेश गोयल बालोद- गुरुवार की रात लगभग 11.30 बजे दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक जी.पी. सिंह को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की एक व्हाइट कलर की कार जिसका नम्बर सीजी 04 केएफ 7333 जिसमे बस्तर की तरफ से गांजा लेकर परिवहन किया जा रहा है जिसकी सूचना पुलिस महानिरीक्षक न्यू बालोद पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला को दी और निर्देशित किया। जिस पर पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को नाकेबंदी कर चेकिंग करने के निर्देश दिए। मरकाटोला थाना गुरुर क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान सूचना मिली कि एक वाइट कलर की कार सीजी 04 केएफ 7333 मरकाटोला घाट के पास रोका गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो कार सवार 2 व्यक्ति कार को छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। वहां चेक करने पर 11 बंडल पैकेट गांजा मिला जो लगभग 100 किलो होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिसकी कीमत 8 लाख रुपये है। गाड़ी के अंदर न्यायधीश के नाम की नंबर प्लेट पुलिस द्वारा पकड़ी गई गाड़ी में 2 अन्य नम्बर प्लेट भी मिले है जिसमे 1 नम्बर प्लेट में न्यायाधीश लिखा हुआ है। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि तस्कर पुलिस को धोखा देने के लिए गाड़ी में नंबर प्लेट बदल कर तस्करी करते थे। नंबर प्लेट अलग राज्य का होने से यह भी सहके है कि ये राज्य बदलते ही गाड़ी का नंबर प्लेट बदल देते होंगे, जिससे उस राज्य की पुलिस रोके नही। इससे अंतराज्यीय गिरोह होने का भी अनुमान है। पुलिस द्वारा प्रकरण में लगातार विस्तृत विवेचना की जा रही है एवं आरोपियों की पतासाजी की जा रही है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें