ब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

घोषणा विष्णुदेव साय की, भुगत रहे किसा, डेढ़ साल बाद भी बिहारपुर बैंक शाखा का अता-पता नहीं

सूचना

: नक्सलवाद के नाम पर आदिवासियों को मारा जा रहा-अमरजीत भगत

Admin

Sun, Jul 1, 2018
प्रवेश गोयल
बिलासपुर- प्रदेश कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व सीतापुर के विधायक अमरजीत भगत ने राज्य सरकार को आड़ेहाथों लेते हुए कहा कि बीते 15 वर्षों के शासनकाल में इस सरकार ने जितना शोषण आदिवासियों का किया है। देश के इतिहास में किसी कभी किसी वर्ग के साथ ऐसा नहीं हुआ ।
बीते 15 वर्षों के शासनकाल में इस सरकार ने जितना शोषण आदिवासियों का किया है देश के इतिहास में किसी कभी किसी वर्ग के साथ ऐसा नहीं हुआ । नक्सलवाद के नाम पर आदिवासियों के नरसंहार का सिलसिला आज भी जारी है।
आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्री भगत शनिवार को कांग्रेस भवन में संभागीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। दो घंटे तक चले संभागीय सम्मेलन के दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने राज्य की भाजपा सरकार को जमकर कोसा । उन्होंने कहा कि बीते 15 वर्षों के शासनकाल में किसानों ,मजदूरी,गरीबों,बेरोजगारों व महिलाओं का जमकर शोषण किया गया । विकास पूरी तरह अवरुद्घ हो गया है। सिर्फ कागजों में ही विकास दिखाई दे रहा है। इस सरकार ने आदिवासियों के साथ अत्याचार की पराकाष्ठा पार कर दिया है। नक्सलवाद का सुनियोजित तरीके से प्रदेश सरकार द्वारा पोषण किया जा रहा है जिससे आदिवासियों का शोषण निरंतर जारी रखा जा सके नहीं तो 15 वर्षों में इस समस्या का उन्मूलन नहीं किया जा सकता था। झलियामारी में वर्षों तक मासूम आदिवासी बेटियों के साथ दुष्कर्म होता रहा और सरकार सोती रही । नक्सल मुठभेड़ के नाम पर बलरामपुर में आदिवासी छात्रा की हत्या कर दी गई । जिसे जांच और पुख्ता तथ्य प्रस्तुत करने के बाद सरकार ने सदन में स्वीकार किया और दो लाख का मुआवजा परिवार को दिया। क्या एक आदिवासी बेटी की जान की कीमत दो लाख रुपये है। आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारियों से आदिवासी हितों और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सक्रिय रहने का आह्वान करते हुए कहा कि आदिवासी वर्ग में भय का वातावरण तैयार कर खनन माफियाओं और अन्य माफियाओं को संरक्षण देने का कार्य प्रदेश की भाजपा सरकार कर रही है। इसे हर हाल में बेनकाब करना होगा । जिला कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने आदिवासी हितों के लिए कांग्रेस सरकार की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में ही आदिवासी सुरक्षित रह कर विकास की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। भाजपा सदैव आदिवासियों से सौतेला व्यवहार करती रही है। कार्यक्रम को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र बोलर,पूर्व विधायक अरुण तिवारी, पूर्व महापौर वाणी राव, प्रदेश प्रतिनिधि राजेंद्र शुक्ला, जागेश्वरी वर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव रामशरण यादव, अनिल सिंह चौहान, ब्लाक अध्यक्ष कोटा रामफल बिंझवार, आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें