ब्रेकिंग

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

सूचना

: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 5 IED बरामद

Admin

Wed, Jul 4, 2018
प्रवेश गोयल कांकेर. सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। नक्सलियों के द्वारा सुरक्षाबल के जवानों को निशाना बनाने 5.5 किलो के आईईडी लगाए गए थेए जिन्हें सुरक्षा बल ने बरामद किया और बीडीएस की टीम ने निष्क्रिय कर दिया है। जानकारी के मुताबिक बीएसएफ और जिला पुलिस बल की टीम प्रतापपुर क्षेत्र से 2 जुलाई को गश्त पर रवाना हुई थी। इसी दौरान जवानों को सूचना मिली किए नक्सलियों के द्वारा माहला से जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर आईईडी प्लांट किया गया है। सूचना मिलने पर सुरक्षाबल के जवानों ने मौके पर पहुंच आईईडी बरामद किए। जिसके बाद बीडीएस की टीम ने मौके पर पहुंच पांचों बमों को ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के एल ध्रुव ने बताया किए पांच बम बरामद होने की सूचना पर बीडीएस की टीम भेजी गई थी जिन्होंने बम को निष्क्रिय कर दिया है। माहला इलाके में बढ़ी नक्सलियों की सक्रियता माहला इलाके में नक्सलियों की गतिविधि लगातार तेज होती जा रही है। बीते हफ्ते भी इसी इलाके से 2 आईईडी जवानों ने बरामद किए थे। नक्सलियों की इस इलाके में लगातार सक्रियता को देखते सुरक्षा बलों ने सर्चिंग ऑपरेशन और तेज कर दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें