: प्रतापपुर के तारापानी में कोडाकू सम्मेलन में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री

प्रतापपुर।प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह आज प्रतापपुर ब्लॉक के तारापानी में आयोजित कोडाकु सम्मेलन में शामिल हुए,यहां उन्होंने ग्रामीणों से मिल उनकी समस्याएं जानी तथा निराकारण का आश्वासन दिया।इस दौरान उन्होंने गांव में दो पुलियों के साथ अन्य निर्माण कार्यों की घोषणा की। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई और इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री ने जमकर सुंदो और कर्मा नृत्य किया।कार्यक्रम के प्रारंभ में गोला धान की जानकारी रामदुलार कोडाकू तथा मिजाराम कोडाकू व एमिस लेगड़ू ने वन भूमि को लेकर समस्यायों से अवगत कराया तथा बताया कि उनके फार्म पंचायत भवन से गयाब हो गये।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रेमसाय सिंह कोडाकू भाषा में अपना उद्बोधन प्रारम्भ करते हुए कहा कि हम सभी एक दूसरे के हैं और हमेशा साथ रहकर विकास में सहयोग करना है।गोला धान अच्छी योजना है जो सबकी आर्थिक उन्नति में सहयोग करती है।आदिवासी संस्कृति सबसे पुरानी संस्कृति इसे बचाकर रखना आवश्यक है,पारम्परिक वेशभूषा वाद्य यंत्र हमशे दूर न हों इन्हें संभालकर रखना है।हम सबको जंगल बचाना है क्योंकि यह हमारे जीवन का आधार है,हमारी जीविका के साधन के साथ जड़ी बूटी यहां से मिलती है।वह अधिकार कांग्रेस द्वारा बनाया कानून है जिसका लाभ सबको मिलेगा,इस बात का ध्यान आपको रखना है कि यह सिर्फ जीविकोपार्जन के लिए है आप जमीन को बेच नहीं सकते।वन अधिकार पत्र का प्रयोग विकास के लिए भी है जिसमें सड़क,स्कूल सहित अन्य का निर्माण हो सके।हमें जंगल के उपयोग के साथ इसकी रक्षा भी करनी है।जिला किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्यासागर सिंह ने कहा कि कोडाकू समाज अपनी तरक्की का रास्ता खुद निकाल रही जो प्रशंसनीय है,सरकार भी आपके विकास के लिए प्रतिबद्ध है।ब्लॉक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता ने कहा कि वन भूमि के जो आवेदन जमा हुए थे उनका फिर से निरीक्षण होगा जो हकदार होगा सबको उनका अधिकार मिलेगा।उपाध्यक्ष जितेंद दुबे ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार आपकी है,वन भूमि सहित अन्य समस्याओं का निराकारण होगा, उन्होंने वन भूमि से सम्बंधित शंकाओं का निराकारण किया।सरपंच संघ अध्यक्ष त्रिभुअन सिंह ने कहा कि कोडाकू समाज द्वारा उन्नत खेती के लिए विभिन्न रास्ता अपनाना प्रशंसनीय है,शिक्षा विकास का मूल मंत्र इसे जरूर अपनाएं।कार्यक्रम के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री ने तारापानी में दो पुलियों का निर्माण,स्कूल की मरम्मत,हैंड पम्प तथा सभी सुंदो व कर्मा नृत्य दलों को सहायता राशि देने की घोषणा की,उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्याएं व मांग सुनी।कार्यक्रम का संचालन विनय कुमार बघेल तथा आभार आशा डायरेक्टर स्टेफन सोना ने किया।इस दौरान जिला प्रतिनिधि कुमार सिंह देव,ब्लॉक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता,जिला पंचायत सदस्य विद्यावती सिंह,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्या सागर सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद दुबे,नवीन जायसवाल,जिला कोषयाध्यक्ष इम्तियाज जफर,सतीश चौबे,कंचन सोनी,त्रिभुअन सिंह,इसरारुल हक,निशांक शुक्ला,नगर पंचायत प्रतिनिधि अवधेश सिंह,मनोज सिंह,प्रियंकल तिवारी,एबीओ एमएस सिंह,बीआरसी रमेश शरण सिंह,रामखेलावन सिंह,दिनेश गुप्ता,बेचन राम,मोहन पल्हे सरपंच,फादर कमलेश,कोडाकू समाज अध्यक्ष परमेश्वर कोडाकू,प्यारेलाल नागवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन