ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: प्रतापपुर के शासकीय कालेज में छात्रों के लिए आयोजित मार्गदर्शन क्लास

सचिन तायल प्रतापपुर

प्रतापपुर असफलता ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है,जो असफलता से डर गया वह फेल हो गया इसलिए हमें असफलता से घबराना नहीं डटकर मुकाबला व अपना प्रयास करते रहना चाहिये,प्रतापपुर के शासकीय कॉलेज में छात्रों के लिए आयोजित मार्गदर्शन क्लॉस में सरगुजा के पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन देते हुए उक्त बातें कहीं।इस दौरान सूरजपुर पुलिस अधीक्षक गिरजा शंकर जायसवाल व साईं कॉलेज अम्बिकापुर के संस्थापक अजय इंगोले ने भी छात्रों को मार्गदर्शन दिया। पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने छात्रों से कहा कि लक्ष्य हमेशा बड़ा रखिये,सोच अपनी बड़ी रखिये और सपने बड़े देखिये,सपने देखने में बुराई नहीं है बल्कि उन सपनों को पूरा करने के लिए जितोड़ मेहनत करना चाहिए,लक्ष्य बड़े होंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी।जिसके जीवन में संघर्ष नहीं उसके जीवन में आनंद नहीं हैं इसलिए आनन्द के साथ पढ़ाई और तैयारी कीजिये, संघर्षों को हंसकर पार कीजिये और इस दौरान कोई तनाव आता है तो इसे दूर करने का रास्ता ढूंढिए न कि तनाव को पकड़कर बैठे रहें।उन्होंने कहा कि हमें हमेशा सफल होने के लिए प्रयास करना चाहिए,जीवन में आगे बढ़ने के बहुत अवसर मिलते हैं हमें अवसर की सही पहचान कर पूरे ताकत से सफल होना चाहिए।कोई भी कार्य करो तो सर्वश्रेष्ठ रूप में करो,किसी भी अवसर का हम कितना लाभ ले पाते हैं यह हम स्वयं पर निर्भर करता है।उन्होंने कहा कि विद्या मनुष्य का सबसे बड़ा रूप है ,विद्या सुख देने वाली है,ऐश्वर्य देने वाली है इसलिए आप सभी पूरी ईमानदारी से मेहनत करो और मन लगाकर किसी भी परीक्षा की तैयारी करो,सफलता निश्चित रूप से मिलेगी।

सूरजपुर पुलिस अधीक्षक गिरजा शंकर जायसवाल ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी से पहले हमारा लक्ष्य स्प्ष्ट होना चाहिए,पूरी ईमानदारी व दृढ़ इच्छाशक्ति
से किया गया प्रयास सदैव लक्ष्य के करीब लाता है।जितना ज्यादा आपका ज्ञान होगा उतनी ही अधिक और अच्छी आपकी तैयारी होगी,कठिन मेहनत सफलता का मुख्य आधार है,यदि आप में मेहनत की ललक है तो आपकी उपलब्धि की कोई सीमा नहीं होगी,आप जो चाहेंगे वही पाएंगे।उन्होंने कहा कि बिना किसी भय के मन लगाकर मेहनत कीजिये,मेहनत ही आपकी सफलता की कुंजी है।साईं कॉलेज अम्बिकापुर के संस्थापक अजय इंगोले ने कहा कि युवा अवस्था ऊर्जा से भरी अवस्था है हम इस अवस्था में भी कोई भी कार्य थान लें अवश्य पूरा कर सकते हैं,इसलिए आप सभी एक लक्ष्य का निर्धारण कर उसकी सफलता के लिए ईमानदारी से जुट जाएं,यही सबसे बड़ा मंत्र है।मार्गदर्शन क्लास के दौरान उपस्थित बच्चों ने अतिथियों से सफलता और शंकाओं को लेकर सवाल पूछे जिनका उन्होंने जवाब दिया।कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक रजनीश सिंह व आभार प्राचार्य पी साय ने किया,इस दौरान मंत्री प्रतिनिधि अनिल गुप्ता,नवीन जायसवाल,एसडीओपी राकेश पाटनवार,प्रतापपुर थाना प्रभारी कैलाश मिर्र बीईओ जनार्दन सिंह,राजेश वर्मा,बीपीओ राकेश मोहन मिश्रा,प्राध्यापक गोपेश्वर,कुसुम लता प्रजापति, रोशन कश्यप,हेमंत सिंह,एसआई केपी चौहान,बीआरसी रमेश सिंह सहित अन्य स्टाफ,छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


कोचिंग क्लास में बच्चों के साथ खाना खाया

दोनों एसपी कॉलेज में कार्यक्रम के बाद माता राजमोहिनी आश्रम खोरमा पहुंचे जहां उन्होंने कोचिंग कर रहे ग्रामीण गरीब बच्चों के साथ भोजन किया,इस दौरान वे बच्चों के साथ टाटपट्टी में जमीन में बैठे।इससे पहले उन्होंने क्लॉस रूम में बच्चों से मुलाकात की तथा परीक्षा की तैयारी को लेकर टिप्स दिए,इस दौरान अन्य अधिकारी कर्मचारी,जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें