ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: प्रतापपुर चन्दोरा मार्ग की जर्जर स्थिति भाजपा युवा मोर्चा ने किया ,,?

Admin

Sat, Sep 3, 2022

प्रतापपुर चंदौरा मार्ग में खराब सड़क को लेकर भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धान रोप कर आक्रोश प्रकट किया युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विजेंद्र कश्यप ने कहा वर्तमान शिक्षा मंत्री के के द्वारा प्रतापपुर विधानसभा के वाड्फनगर में नशा मुक्तिकार्यक्रम के दौरान एक बयान दिया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि खराब सड़क होने से एक्सीडेंट कम होता है, इसकी हम निंदा करते हैं। विधानसभा क्षेत्र में हर सड़क खराब पड़ी हुई है। सड़क बनवाने और मरम्मत की बात छोड़कर शिक्षा मंत्री बेतुकी बयानबाजी करने में लगे सड़क में इतने बड़े बड़े गड्ढे हो गए पैदल चलना भी दुर्भर हो गया है रोड की स्थिती इतनी जर्जर हो चुकी है

हैं। इसी कड़ी में प्रतापपुर चंदौरा मार्ग पर प्रतीकात्मक रोपा लगाकर उनके द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, पार्षद अरविंद जायसवाल मंडल उपाध्यक्ष विक्रमादित्य गुप्ता, कोषाध्यक्ष शुभम सोनी, सोशल मीडिया प्रभारी आकाश मित्तल, मनीष ठाकुर, प्रदीप कुमार, सतीश कौशिक, नरेश देवांगन व भाजयुमो मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रतापपुर चन्दोरा मार्ग में बड़े बड़े गड्ढे जो तालाब बन चुके है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें