ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: प्रतापपुर महिला थाना प्रभारी के स्थानांतरण से व्यपारी संघ व नगरवासी ने पुलिस अधीक्षक सूरजपुर के नाम ज्ञापन सौपकर स्थानांतरण रोकने की मांग

Admin

Sun, Aug 7, 2022

सूरजपुर प्रतापपुर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रतापपुर ने ज्ञापन सौंपने आए प्रतिनिधिमंडल को उनकी भावनाओं के अनुरूप ज्ञापन पुलिस अधीक्षक सूरजपुर को प्रेषित करते हुए उनकी भावनाओं से अवगत कराने का आश्वासन दिया।महिला थाना प्रभारी प्रतापपुर श्रीमती नीलिमा तिर्की के स्थानांतरण को लेकर नगर वासियों नगर के प्रबुद्ध जनों एवं व्यापारियों में पुलिस विभाग के इस और संवेदनशील निर्णय से असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त है स्थानांतरण के विरोध में चक्का जाम एवं आंदोलन की सुगबुगाहट के बीच नगर के प्रबुद्ध जनों ने ऐसे किसी भी आंदोलन से लोगों को मना करते हुए पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया । नगर वासियों के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक सूरजपुर के नाम पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रतापपुर को ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए अल्प कार्यकाल में नगर एवं प्रतापपुर थाना क्षेत्र की गतिविधियों को समझते हुए पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों एवं शासन के मंशानुरूप बेहतर पुलिस व्यवस्था बनाने की के लिए तत्पर महिला थाना प्रभारी श्रीमती नीलिमा तिर्की का स्थानांतरण निरस्त करते हुए प्रतापपुर में यथावत रखने का मांग किया है। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रतापपुर अमोलक सिंह ढिल्लों ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी ज्ञापन को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर तक प्रेषित करने एवं उनकी भावनाओं से उन्हें अवगत कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें