ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: मंत्री के आदेश के बाद आज तक नही लगा खेल ग्राउंड में गेट खेल प्रेमियों में रोष

सचिन तायल

प्रतापपुर कुछ महीने पूर्व पंच सरपंच सम्मेलन में आये स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव से प्रतापपुर शासकीय महाविद्यालय के ग्राउंड में गेट न होने से खेल प्रेमियों एवम छात्रों ने गेट की माँग की थी जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने तत्काल गेट लगवाने को प्रतापपुर जनपद सीईओ को आदेश देकर कहाँ था कि इसमें किसी भी हाल में गेट लग जाना चाइये अगर आपके मद में पैसे नही है तो टीएस बाबा इसका भुगतान खुद करेगे पर अधिकारियों द्वारा आज तक न ही गेट लगवाया गया है इससे तो साफ जाहिर होता है कि अधिकारियो पर किसी के बात का आदेश को किस तरह ताख में रखकर काम कर रहे है और वे अपने आप मे मस्त है खेल प्रेमियों ने कहा कि हमे पूरी उम्मीद थी की अब गेट लग जायेगा पर अधिकारी अपने आप मे मस्त है लोगो ने बताया कि जनपद सीईओ से चर्चा करने पर सिर्फ गोल मोल जवाब देकर बात को टाल मटोल करते रहते है जबकि आज कई महीने बीत जाने के बाद भी गेट न लगने से खेल प्रेमियों में रोष है

आधा अधूरा स्टेडियम भी बना कर डकार गए करोड़ों
प्रतापपुर शासकीय महाविद्यालय में कुछ साल पूर्व स्टेडियम के नाम पर करोड़ो का का टेंडर भी हुआ था पर ठेकेदार ने स्टेडियम के नाम पर सिर्फ बाउंड्री कर काम को आधा अधूरा छोड़ दिया था जिस पर आज तक स्टेडियम आधा अधूरा पड़ा रहने से खेल प्रेमियों में काफी नाराजगी है महाविद्यालय के ग्राउंड में हर वर्ष खेलों का आयोजन किया जाता है जिससे बाहर से आने वाली टीमों को बेहतर सुविधा ग्राउंड में नहीं मिल पाती है सीढ़ियों का भी निर्माण नहीं हो पाया है कई वर्षों से आधा अधूरा स्टेडियम निर्माण पूरा नहीं हो पा रहा है पंच सरपंच सम्मेलन में आए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कुछ बातों की पहल कराने की बात कही थी पर अधिकारियों पर उनकी बात का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है खेल प्रेमियों को उम्मीदों पर पानी फिरता दिख रहा है!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें