ब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

घोषणा विष्णुदेव साय की, भुगत रहे किसा, डेढ़ साल बाद भी बिहारपुर बैंक शाखा का अता-पता नहीं

सूचना

: मिट्टी का तेल अपने ऊपर छिड़कर लगाई आग... हॉस्पिटल में भर्ती...महिला मानसिक रूप से बीमार थी...

Admin

Sun, Dec 4, 2022

दुर्ग. दुर्ग में रिटायर्ड टीआई की 59 वर्षीय पत्नी ने तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। घटना के समय घर में टीवी देख रही थी। टीवी में किसी के द्वारा जल जाने का सीन आया। इससे महिला इतने आवेश में आ गई कि घर में रखा मिट्टी का तेल अपने ऊपर छिड़कर आग लगा ली। 90 प्रतिशत झुलस जाने से महिला की हालत गंभीर है। उसे सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मामला दुर्ग के पद्मनाभपुर चौकी क्षेत्र  बोरसी हाउसिंग बोर्ड कालोनी एमआईजी 1/299 का है। यहां रिटायर्ड टीआई सुरेंद्र उइके अपनी पत्नी खिमरन उइके और बच्चों के साथ रहते हैं। सीएसपी दुर्ग वैभव बैंकर ने बताया कि घटना एक दिसंबर रात की है। प्राथमिक पूछताछ पता चला कि महिला रात 11.30 बजे के करीब घर में टीवी देख रही थी। सीरियल में आग जलने का सीन देखकर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने महिला का बयान लेने के लिए तहसीलदार को भी बुलाया था, लेकिन महिला की हालत गंभीर होने से बयान नहीं हो पाया है।  अचानक वो आग की चपेट में आ गई और जल गई। वही महिला के पति रिटायर्ड टीआई द्वारा अलग ही बयान दिया जा रहा है जिसके बाद दो अलग-अलग बयान होने से पुलिस जांच को दूसरे एंगल से भी ले रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के समय घर में बच्चे भी थे। महिला या बच्चों के बयान के बाद ही बता चल पाएगा कि आखिर घटना कैसे घटी

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें