ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: विद्युत संविदा कर्मचारियों ने भूपेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोला...

Admin

Sat, Apr 30, 2022

रायगढ़.छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ ने प्रदेश सरकार पर हल्ला बोल दिया। आज पूरे प्रदेश भर के जिले में छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले कलेक्टोरेट का घेराव कर ज्ञापन सौंपा गया। इस कड़ी में छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ की रायगढ़ इकाई ने भी अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा । बता दें कि आज शहर के सिग्नल चौक से रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी संघ के लोग उपस्थित थे, साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी रैली में शामिल होकर समर्थन दिया। रैली के दौरान संविदा कर्मचारी हाथों में बैनर लेकर नारे बाजी करते देखे गए। सिग्नल चौक से निकली रैली कलेक्टोरेट पहुंची और कलेक्टोरेट का घेराव कर दिया। इस दौरान पुलिस के जवान भी तैनात रहे। विद्युत संविदा कर्मचारी संघ की मांग है कि पॉवर कंपनी में कार्यरत समस्त संविदा कर्मचारियों को लाइन परिचारक के रिक्त पदों पर नियमित किया जाए और पॉवर कंपनी में सेवा कार्य के दौरान समस्त शहीद विद्युत संविदा कर्मचारियो के परिजनों में से किसी एक सदस्य को तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति के साथ मुआवजा राशि दी जाए। विद्युत संविदा संघ ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द मांग पूरी नही होती है तो वे आगे उग्र आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें