ब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

घोषणा विष्णुदेव साय की, भुगत रहे किसा, डेढ़ साल बाद भी बिहारपुर बैंक शाखा का अता-पता नहीं

सूचना

: शिक्षक एल बी भी बन सकेंगे प्रधानपाठक, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान

Admin

Thu, Jul 5, 2018
प्रवेश गोयल रायपुर- शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने शिक्षाकर्मियों के लिए आज विधानसभा में बड़ी घोषणा की है। शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने प्रश्नकाल में बताया है कि प्रदेश में प्रधान पाठकों के रिक्त पदों के अलावे प्रशासकीय पदों पर भी शिक्षक एलबी की नियुक्ति की जायेगी। केदार कश्यप ने विधायक अशोक साहू के सवाल के जवाब में बताया कि अभी शिक्षाकर्मियों के संविलियन की प्रक्रिया हुई है, जितने भी प्रधानपाठक और प्रशासकीय पद खाली पड़े हैं नियमों को जरूरतों के हिसाब से पदों की पूर्ति की जायेगी। विधान सभा मे विधायक अशोक साहू ने स्कूलों में खाली पड़े शिक्षकों के पदों और उसकी पूर्ति के संदर्भों में एक सवाल पूछा था। अशोक साहू ने जानना चाहा था कि स्कूलों में जो प्रधान पाठकों के पद खाली पड़े हैं, उन पदों पर कब तक भर्तियां की जायेगी। जवाब में मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि स्कूलों में बच्चों की संख्या के आधार पर प्रधान पाठक के पद नियत होते ंहैं। स्कूलों में संख्या 150 से ज्यादा होती है, तभी प्रधान पाठक के पद जीवित रहते हैं, जिसके बाद उन पदों पर प्रधान पाठको की भर्तियां होती है। वहीं मंत्री केदार कश्यप ने बच्चों में संख्या बल के आधार पर शिक्षकों की तैनाती का जिक करते हुए कहा कि प्रदेश में अभी प्राथमिक विद्यालयों में 26 बच्चों पर एक शिक्षक की तैनाती होती है, जबकि अपर प्राइमिरी स्कूल में 28 बच्चों पर एक शिक्षक के पद का मानक रखा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें