ब्रेकिंग

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

सूचना

: सरगुजा और बस्तर के व्यापारियों को केन्द्रीय मंत्री ने दी राहत, जीएसटी लेट फीस माफ

Admin

Mon, Jul 16, 2018
प्रवेश गोयल रायपुर- केन्द्रीय वित्तमंत्री पीयूष गोयल ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजधानी रायपुर के होटल बेबीलोन में प्रदेश के अनेक व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाक़ात कर जीएसटी सहित एनी मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बाबूलाल अग्रवाल ने व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल के साथ पीयूष गोयल का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ के व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं एवं मांगों को मंत्री के समक्ष रखा और बाबूलाल अग्रवाल द्वारा सरगुजा व बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों के व्यापारियों द्वारा इन्टरनेट कनेक्टिविटी की समस्या के कारण जीएसटी जमा करने में हुए विलम्ब पर लगे लेट फीस को माफ़ करने की मांग की। जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए मंत्री ने वित्त सचिव को सरगुजा एवं बस्तर में इन्टरनेट की समस्या को अध्ययन कर ऐसे व्यापारियों पर लगे लेट फीस को माफ़ करने हेतु निर्देशित किया साथ ही व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश के व्यापारियों के हित में उठाई गई सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र कार्यवाही करने हेतु आश्वस्त किया। इस दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बाबूलाल अग्रवाल के साथ प्रकोष्ठ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें