: सरगुजा-बस्तर से सबसे ज्यादा पुलिस परिवार के आने के संकेत
Admin
Sun, Jun 24, 2018रायपुर- राजधानी में 25 जून को घोषित पुलिस परिवार के आंदोलन में सरगुजा और बस्तर से सबसे ज्यादा पुलिस परिवारों के संकेत हैं। पुलिस ने इस इनपुट के आधार पर आंदोलन को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने का फैसला किया है। बस्तर और सरगुजा से यहां संपर्क रखने वालों का पता लगाया जा रहा है। मुख्यालय स्तर पर इस मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षकों को फ्री हैंड किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षकों को स्पष्ट संकेत हैं कि वे पुलिस परिवार के आंदोलन को रोकने के लिए अपने स्तर पर हर तरह का निर्णय ले सकते हैं।
जगदलपुर- पुलिसकर्मियों के परिवार के आंदोलन में जबरन नाम घसीटने, पति के तबादले और फिर पुलिस कॉलोनी का क्वार्टर खाली करने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए आरक्षक की पत्नी ने जगदलपुर में फांसी लगाने का प्रयास किया। शुक्रवार को 15 पुलिसकर्मियों का का तबादला नक्सल प्रभावित इलाकों में किया गया था। शनिवार को इनका मकान खाली करने का आदेश जारी हो गया। इनमें परपा थाने में तैनात आरक्षक भी है। मालेवाही कैंप में तबादले के बाद आड़ावाल पुलिस कॉलोनी का घर खाली करने का फरमान आ गया। उसकी पत्नी अफसरों के पास गुहार लगाने पहुंची, बताया कि उसके परिवार का कोई सदस्य आंदोलन में शामिल नहीं हुआ था, फिर भी पति का तबादला कर दिया गया और अब मकान खाली करवाया जा रहा है। जब किसी ने उसकी नहीं सुनी तो वह एनजीओ मेस स्थित पुलिस लाइन में अपने देवर के घर पहुंची। वहीं एक कमरे में फांसी लगाकर जाने देने की कोशिश की, ऐन वक्त पर महिला की देवरानी ने उसे ऐसा देख लिया और किसी तरह बचाया। उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
पुलिस आन्दोलन पर बोले सीऍम
तो वही छ०ग० के मुख्यमंत्री डा०रमन सिंह ने कहा कि पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण है डीजी आईजी अपने स्तर पर देख रहे है मुझे नहीं लगता किसी आन्दोलन की भूमिका बनेगी!
विज्ञापन
विज्ञापन