ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: सरहरी में श्रीमद भागवत से पूरा गाँव हुआ भक्तिमय उमड़ रहा जनसैलाब

सचिन तायल

प्रतापपुर।सरहरी समिति में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन शानिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान पूरा पांडाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की… के उद्घोष से गूंज उठा। जैसे ही कंस की जेल में कृष्ण ने जन्म लिया, सारा पांडाल जयकारों से गूंज उठा। कथावाचक श्री जयप्रकाश द्विवेदी ने जेल में जन्म लियो प्रभुजी थाने, जेल में जन्म लियो… भजन प्रस्तुत किया तो श्रद्धालु झूमने लगे। कृष्ण जन्म पर पुष्प वर्षा की गई और थाली बजा आतिशबाजी की गई।
इससे पहले कथा वाचक जी ने कहा कि दानवेंद्र राजा बलि ने भगवान को अपना द्वारपाल बनाकर रखा तो लक्ष्मी ने राजा बलि को भाई बनाया। उसके राज्य में चारों ओर धन-दौलत, सुख-समृद्धि का साम्राज्य व्याप्त हो गया। इसी प्रकार यदि हम नारायण की सेवा में रहते हुए न्याय, सत्य व सद्मार्ग पर चलेंगे तो यह निश्चय मानिए कि हमारा घर-परिवार भी फलेगा-फूलेगा। घर में हमेशा सुख-शांति और लक्ष्मी का बास होगा। कथा में गजेन्द्र मोक्ष, समुद्र मन्थन, भागीरथ की ओर से धरती पर गंगा अवतरण व राम कथा के विस्तार पूर्वक कुछ कथा प्रसंग सुनाए। कृष्ण लीला की झांकियां निकाली गई।
श्रीमहाभागवत कथा के छठवें दिन रविवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के स्वागत में पुष्प वर्षा की। उन्होंने कहा कि जिसका मन मक्खन की तरह होता है, उसका मन कन्हैया चुरा लेता है। उन्होंने श्रीकृष्ण के विभिन्न अवतारों व बाल लीलाओं के प्रसंग सुनाए। इस पर श्रद्धालु झूम उठे। उन्होंने समुद्र मंथन कृष्ण जन्म, गोवर्धन पूजा, पूतना का उद्धार, शंकटासुर का वध, कालिया मर्दन और यशोदा को सारे ब्रह्मांड के मुख में दर्शन कराने के प्रसंग बताए। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सरहरी क्षेत्र सहित आस-पास के गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की जिससे पूरा गाँव भक्तिमय हो गया है

समिति व अन्य श्रद्धालुओं द्वारा प्रत्येक दिन महाभंडारे का आयोजन
ग्राम पंचायत सरहरी के श्रीमहाभागवत कथा समिति द्वारा व क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों द्वारा प्रत्येक दिन प्रसाद व महाप्रसाद की व्यवस्था की जाती है जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद ग्रहण किया जाता है।इस भक्तिमय आयोजन से इन दिनों पूरा क्षेत्र भक्ति के रस में डूबा हुआ है।
माता-पिता की सेवा करने से घर में हमेशा सुख-शांति और लक्ष्मी का बास होता है: श्री द्विवेदी जी

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें