ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: सूरजपुर के भाजपा नेता भी शामिल हुए अटल जी की अंत्येष्टि में

प्रवेश गोयल सूरजपुर- पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के निधन उपरांत दिल्ली स्थिति पार्टी मुख्यालय में सूरजपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बाबूलाल अग्रवाल ने भी अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की वे शव यात्रा और स्मृति स्थल  में आयोजित अंतेष्टि में भी शामिल हुए.
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के निधन से समूचे देशवासी स्तब्ध है और लगातार उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जगह-जगह जारी है वही सूरजपुर के भाजपा नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बाबूलाल अग्रवाल ने दिल्ली पहुंचकर अटल जी के पार्थिव देह के अंतिम दर्शन किए व  अंत्येष्टि में शामिल हुए । भाजपा मुख्यालय से स्मृति स्थल तक आयोजित शव यात्रा में भी उन्होंने शिरकत की और पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की।
उन्होंने बताया कि अटल जी की अंतिम विदाई में विशाल जन सैलाब उमड़ा था देश के कोने-कोने से अटल जी को चाहने वाले पहुंचे थे । उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, राज्यसभा के सांसद रामविचार नेताम एवं सरोज पांडे समेत अन्य भाजपा नेताओं के साथ भाजपा मुख्यालय में अटल जी के पार्थिव देह के अंतिम दर्शन किए ऒर पुष्पांजलि दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें