ब्रेकिंग

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

सूचना

: स्वा0 संयोजक संघ की हड़ताल से ठप हुआ टीकाकरण कार्य, कई स्वास्थ्य केन्द्र भी रहे बंद

Admin

Tue, Jul 17, 2018
प्रवेश गोयल रायपुर/सूरजपुर- छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के द्वारा वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर मंगलवार को रायपुर में किये गये एक दिवसीय सांकेतिक आंदोलन के कारण जिले में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में मंगलवार को आयोजित होने वाला टीकाकरण कार्यक्रम पूरी तरह से ठप रहा। न तो शिशु संरक्षण के तहत टीकाकरण हो पाया और न ही गर्भवती माताओं की एचआईबी व अन्य जांच हो पाई। संघ के द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि पूरे प्रदेष के उपस्वास्थ्य केन्द्र हड़ताल के कारण बंद रहे। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने बताया कि एक दिवसीय आंदोलन के तहत प्रदेष के लगभग 12 हजार कर्मचारी रायपुर में शामिल हुए थे, इस वजह से सूरजपुर जिले समेत प्रदेष भर में टीकाकरण का कार्य नहीं हो पाया, उपस्वास्थ्य केन्द्र भी बंद रहे। यदि उनकी मांग न मानी गई तो अगस्त माह में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जायेगी। जिसकी वजह से एमआर अभियान भी नहीं हो पायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें