: प्रतापपुर तहसील कार्यालय की स्थिती हुई गम्भीर कभी भी हो सकता है ,,,?
Thu, Aug 4, 2022
सचिन तायल
प्रतापपुर
तहसील कार्यालय की स्थिति हुई जर्जर कभी भी हो सकता है गंभीर हादसा आए दिन छत टूटकर गिरने से किसी की भी जा सकती है जान कई बार लोगो द्वारा उच्चअधिकारी को मामले को अवगत कराने के बाद भी आज तक इस और कोई ध्यान देने वाला नही है
तहसील कार्यलय में सीपेज से हो रहे दस्तावेज मशीन खराब
तहसील कार्यालय में पूरे छत्त एवम दीवाल से पानी सीपेज होने से तहसील कार्यलय में रखे दस्तावेज एवम मशीन खराब हो जा रहे है अधिकार अभिलेख सेटलमेंट तो पानी से इतने खराब हो गए है कि वो किसी लायक नही है जिसे लेकर कोई गम्भीर नही है जिससे सबको परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है
शासन प्रशासन कर रहा गम्भीर हादसे का इंतजार
कई बार लोगो द्वारा उच्चाधिकारियों को जर्जर तहसील कार्यालय की स्थिति को अवगत करा चुके है उसके बाद भी अधिकारियों द्वारा इसको गम्भीरता से नही लिया जा रहा है जिससे कभी भी गम्भीर हादसा हो सकता है शायद कोई अनहोनी के बाद शासन प्रशासन की आँख खुले जिससे लोगो मे काफी आक्रोश है तहसील कार्यालय में आने वाले पक्षकारो को हमेशा डर बना रहा है अधिवक्ता संघ एवम पक्षकारो द्वारा कई बार अधिकारियों को लिखित में दे चुके हैं फिर भी आज तक कोई पहल नहीं की गई है अधिवक्ता संघ बताया कि यह मामला काफी गंभीर है कई बार कई लोगों को चोट भी लग चुकी है.
प्रतापपुर तहसीलदार प्रतीक जायसवाल बिल्डिंग काफी जर्जर हो चुकी है इसकी जानकारी ऊपर भेजी जा चुकी है
: रेवती पुलिस ने पकड़ा अवैध
Thu, Aug 4, 2022
प्रतापपुर
पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने पुलिस अधिकारियों को अवैध रूप से रेत परिवहन करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे इसी परी क्षेत्र में गुरूवार को चौकी रेवटी पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर रेत चोरी कर परिवहन कर रहे 2 ट्रेलर वाहनों सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में चौकी रेवटी की पुलिस रेत चोरी कर परिवहन की सूचना पर चौकी के सामने नाकाबंदी लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान रेत से लदे 2 ट्रेलर वाहन वहां पहुंचे जिसकी तलाशी लेने पर उसमें रेत लोड़ पाया वाहन चालकों से ट्रेलर में लोड़ रेत का वैध दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। दोनों ट्रेलर वाहनों में लोड़ रेत चोरी का होने पर धारा 379 भादसं. के तहत कार्यवाही करते हुए रेत ओवर लोड़ ट्रेलर क्रमांक यूपी 50 डीटी 0127 एवं ट्रेलर क्रमांक यूपी 53 एचटी 1229 हजार रूपये को जप्त कर आरोपी बृजराज यादव पिता पंचम यादव उम्र 28 वर्ष ग्राम लारपुर, थाना मुबारकपुर जिला आजमगढ़ उत्तरप्रदेश एवं राजेश यादव पिता बाबुराम यादव उम्र 28 वर्ष ग्राम सैदपुर, थाना महाराजगंज, जिला आजमगढ़ उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया गया। रेत चोरी कर झिलमिली से उत्तरप्रदेश की ओर ले जा रहे थे।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी रेवटी शिवकुमार खुटे, प्रधान आरक्षक मोरिस खाखा, अखिलेश यादव, आरक्षक बलिन्दर खलखो, शैलेन्द्र सिंह व धीरन सिंह सक्रिय रह
: प्रतापपुर महिला थाना प्रभारी की कोयला तस्करों पर कार्यवाही से मचा हड़कम पुलिस ने फिर ,,?
Mon, Aug 1, 2022
सचिन तायल
प्रतापपुर
थाना प्रभारी के द्वारा लगातार अवैध कोयला तस्कर पर लगातार छापामार कार्यवाही से अवैध कार्य करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है एक के बाद एक प्रतापपुर थाना में नाम देते हुए क्षेत्र में अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसने विशेष एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा है सूरजपुर एसपी श्री रामकृष्ण साहू के दिशा निर्देश पर निरंतर छापामार कार्यवाही में बीते रात 1ट्रेलर वाहन से अवैध कोयला पुलिस ने जाल बिछाकर चारों और घेराबंदी करते हुए थाना प्रभारी ने अवैध कोयला जप्त किया है। तथा 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया पुलिस को सूचना मिली की वाहन में अवैध कोयला बीते रात 2:30 बजे एक ट्रेलर वाहन महान दुप्पी चौरा क्षेत्र से चोरी का कोयला लोड कर बरबसपुर के रास्ते से राजपुर तरफ जाने वाला है मुखबिर की सूचना पर पुलिस में जाल बिछाते हुए बरबसपुर पहुंचकर नाकाबंदी किया एक ट्रक रात्रि करीब 2:30 दुप्पी चौक के पास घेराबंदी कर पुलिस ने दौड़ाकर उक्त ट्रक पकड़ा नाम पता पूछने पर चालक अपना नाम दिनेश यादव पिता चेतराम यादव उम्र 23 वर्ष ग्राम घुरवासीन थाना भालू माडा जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश तथा नीरज केवट पिता भुनेश्वर केवट उम्र 24 वर्ष ग्राम बरौली थाना मरवाही जिला गौरेला पेंड्रा छत्तीसगढ़ का रहने वाला बताया ट्रेलर क्रमांक सीजी 29a 4845 में करीब 28 टन कीमती कोयला 168000 रुपए एवं ट्रक ट्रेलर की कीमत लगभग 1200000 का मिला है जिसका कोई भी कागजात मौके पर दस्तावेज ट्रक में नही मिला आरोपियों ने चोरी का कोयला होना बताया और कोयला चोरी के मामले में 15 / 2022 धारा 41 1 / 4 सीआरपीसी 379 आईपीसी के प्रकरण में दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया उक्त छापामार कार्यवाही में प्रतापपुर थाना प्रभारी नीलिमा तिर्की उपनिरीक्षक नवल किशोर दुबे अशोक तिर्की मंत्री राम रामाधीन श्याम ले अनिल कुजुर इंद्रजीत सिंह जयप्रकाश पन्ना सतनारायण सक्रिय थे