: नहीं रहे कोरिया की राजनीति के अजेय योद्धा, कोरिया कुमार का हृदयघात से निधन
Wed, Jul 18, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर/रायपुर- छत्तीसगढ़ प्रदेश के पहले वित्त मंत्री एवं बैकुण्ठपुर विधानसभा सीट के अजेय योद्धा रामचंद्र सिंहदेव ने राजनीति के मैदान में कभी कोई जंग नहीं हारी, लेकिन जिंदगी की जंग हार गये। राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती रामचंद्र सिंहदेव को दोपहर बाद जब बैक टू बैक दो अटैक आया तो उन्हें वेंटिंलेटर पर रखा गया था जहां वे घंटों जिंदगी और मौत के मध्य संघर्ष करते- करते अंततः जिंदगी की जंग हार गये और उन्होंने अंतिम सांसे ली।
कोरिया में शोक की लहर
कोरिया कुमार के निधन की खबर पर पहले तो किसी भी समर्थक को यकिन हीं नहीं हुआ और वे एक दूसरे से सम्पर्क कर सच्चाई जानते रहे, लेकिन जैसे ही उनके निधन की पुष्टि हुई बैकुण्ठपुर समेत समुचे प्रदेष में फैले समर्थकों व कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई, कोरिया कुमार के नाम से मशहूर डा रामचन्द्र सिंहदेव को दिल का दौरा पड़ने के बाद चिकित्सको की गहन निगरानी में रखा गया था।
एक साथ 16 विभाग के मंत्री रहे कोरिया कुमार
कोरिया राजघराने के रामचंद्र सिंहदेव ने 1967 में विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर सरकार में 16 विभागों के मंत्री बने थे। इसके बाद अब तक 6 बार चुनाव जीतकर अविभाजित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्री पदों पर आसीन रहे हैं।कोरिया कुमार ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से उ्च्च शिक्षा हासिल की। रामचंद्र सिंहदेव के सहपाठियो मे नारायण दत्त तिवारी रहे, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह व पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह उनके जूनियर रहे है।
: स्वा0 संयोजक संघ की हड़ताल से ठप हुआ टीकाकरण कार्य, कई स्वास्थ्य केन्द्र भी रहे बंद
Tue, Jul 17, 2018
प्रवेश गोयल
रायपुर/सूरजपुर- छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के द्वारा वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर मंगलवार को रायपुर में किये गये एक दिवसीय सांकेतिक आंदोलन के कारण जिले में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में मंगलवार को आयोजित होने वाला टीकाकरण कार्यक्रम पूरी तरह से ठप रहा। न तो शिशु संरक्षण के तहत टीकाकरण हो पाया और न ही गर्भवती माताओं की एचआईबी व अन्य जांच हो पाई। संघ के द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि पूरे प्रदेष के उपस्वास्थ्य केन्द्र हड़ताल के कारण बंद रहे।
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने बताया कि एक दिवसीय आंदोलन के तहत प्रदेष के लगभग 12 हजार कर्मचारी रायपुर में शामिल हुए थे, इस वजह से सूरजपुर जिले समेत प्रदेष भर में टीकाकरण का कार्य नहीं हो पाया, उपस्वास्थ्य केन्द्र भी बंद रहे। यदि उनकी मांग न मानी गई तो अगस्त माह में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जायेगी। जिसकी वजह से एमआर अभियान भी नहीं हो पायेगा।
: ट्रेलर पलटा 4 की हुई मौत
Tue, Jul 17, 2018
पप्पू जायसवाल
जांजगीर-चाम्पा डभरा क्षेत्र के घोघरी गांव में तेज रफ्तार ट्रेलर पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई, हलाकि हादसे के बाद ड्राइवर और हेल्पर फरार हो गया है, पत्थर से भरा ट्रेलर डभरा की ओर जा रहा था, तभी ट्रेलर पलट गया. इस दौरान सड़क किनारे मवेशी लेकर जा रहे 2 लोगों को साथ बाइक सवार 2 लोगों को ट्रेलर की चपेट में आ गए मृतको में एक डभरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं,
मृतक का नाम नुरुला अंसारी,
असलम, अकरम तीनो बिहार निवासी हैं इनका सारंगढ में गैरेज हैं घोघरी मस्जिद गए हुए थे!