ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: शेड विहीन प्लेटफार्म से यात्री हो रहे परेशान

Admin

Wed, Aug 1, 2018
शमरोज खान कोरिया/मनेन्द्रगढ़- नगर में स्थित रेलवे स्टेशन में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के चलते वर्षाकाल में आवागमन करने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अव्यवस्था का यह आलम लंबे समय से बना हुआ है। लेकिन पता नही क्यों दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान ही नही दे रहे हैं जिससे समस्यायें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रहीं हैं। नये प्लेटफार्म में समस्यायें पुरानी वर्षो की मांग के बाद रेलवे द्वारा प्लेटफार्म क्र. २ का निर्माण कराया गया। लोगों ने सोचा था कि उक्त प्लेटफार्म सर्वसुविधा युक्त होगा। लेकिन सुविधा के नाम पर वहां कुछ भी दिखाई नही देने पर उन्हें बेहद निराशा हुई। रेलवे द्वारा लंबा चौड़ा प्लेटफार्म बना तो दिया गया लेकिन उसमें दो शेड लगाकर छोड़ दिया गया जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। रेलपात में उतरते हैं यात्री कुछ ऐसा ही आलम प्लेटफार्म क्र.१ में देखने को मिलता है जहां उत्तरोत्तर विकास की बात कहने वाले रेलवे अधिकारियों से क्षेत्र के लोगों ने कई बार प्लेटफार्म के विस्तार की मांग की लेकिन उनकी मांग नक्कारखाने में तूती ही साबित हुई। प्लेटफार्म का विस्तार न होने के कारण ५-६ बोगियों के यात्रियों को सीधे रेलपात के बीच उतरना पड़ता है। सबसे अधिक असुविधा बुजुर्गो और बच्चों को होती है। प्लेटफार्म विहीन क्षेत्र में उतरने के कारण लोग कई बार चोटिल भी हो चुके हैं लेकिन इसके बाद भी रेलवे के अधिकारी मौन साधे बैठे हैं। जब शेड ही नही हैं तो बैठक व्यवस्था की बात करना बेमानी है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में यात्री प्लेटफार्म पहुंचते हैं लेकिन उनके बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें