ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: सड़क की हालत ऐसी कि बनने के बाद दो माह में ही उखड़ गई करोड़ों की सड़क

Admin

Fri, Aug 10, 2018
शमरोज खान कोरिया/बैकुंठपुर- गांव की सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति की कल्पना बिना अच्छी सड़कों के करना संभव नहीं है। इसलिये आवश्यक है कि प्रत्येक गांव को बारहमासी सड़कों से जोड़ा जावे। भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना इस उददेश्य के साथ प्रारंभ की गई थी कि सामान्य क्षेत्रों में 500 या उससे अधिक आबादी की समस्त बिना जुड़ी हुई बसाहटों तथा आदिवासी क्षेत्रों में भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार जिलों के ग्रामों की आबादी और बसाहट को अच्छी बारहमासी सड़कों से जोड़ा जाना है और जिले के कई गांव सड़क की सुविधा से जुड़ भी गए लेकिन कुछ ग्रामीण सड़कें अनियमितता की इस कदर शिकार हुईं की सड़के तो बनाई गई लेकिन बनाने के चंद माह बाद ही वो पूरी तरह से उखड़ गई और जनता को उसका लाभ नही मिल पाया। एक तरफ बनना और दूसरे तरफ उखडऩे का सिलसिला जारी सोनहत छिगुरा तिराहा से काछाड़ी जोगिया तक बनाई जा रही है प्रधानमंत्री ग्राम सड़क में जम कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। आलम है की एक तरफ सड़क बनना शुरू हुई और दुसरे तरफ सड़क की परते उखडऩा शुरू हो गई है। यही नही आलम तो यह भी है की चंद दिनों की बारिश में यह सड़क कई स्थानों पर बहुत बुरी तरीके से धस भी गई है। उक्त सड़क का निर्माण भी काफी विलंब से शुरू कराया था जिसके लिए कांग्रेस के गुलाब कमरो ने ग्रामीणों के साथ मिल कर चक्का जाम एवं धरना प्रर्दशन भी किया था जिसके बाद रूके हुए कार्य को पुनः प्रारंभ कराने आश्वासन दिया गया था मामले में आश्वासन के अनुरूप कार्य तो शुरू हुआ लेकिन कार्य में जम कर भ्रष्टचार किया गया जिसका नतीजा यह हुआ कि एक ओर से सड़क बनती गई और दूसरी तरफ से उखड़ती गई ग्रामीणों ने द खबरीलाल डॉट कॉम को बताया कि ऐसी सड़क क्षेत्र में पहली बार बन रही है जो एक तरफ से बन रही है और दूसरे तरफ से उखड़ भी रही है। ग्रामीणों ने कहा की इस साल तेज बरसात नही हुई नही तो यह सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी होती बहरहाल सड़क की वर्तमान हालत देख कर लगता है की यह ज्यादा दिनों तक नही टिक सकेगी। पुलिया टूटने से आवागमन हुआ बाधित सोनहत से कछाड़ी मार्ग पर छिंगुरा ग्राम के पुर्व स्थित हसदेव नदी की पुलिया लंबे समय से टूटी हुई है। इससे बड़े वाहनों का प्रवेश खतरनाक हो गया है। वहीं बाईक सवार भी डर डर का टूटी पुलिया को पार कर रहे है। इस संबंध में क्षेत्र के ग्रामीणों ने द खबरीलाल डॉट कॉम को बताया कि पुलिया के नव निर्माण के लिए कई बार ग्रामीणों के द्वारा मांग की गई है लेकिन अभी तक निर्माण शुरू नही होने से क्षेत्र में आक्रोश का आलम निर्मित होने लगा है। ग्रामीणों की माने तो जनप्रतिनिधि इसी मार्ग से अवाजाही तो करते है लेकिन इस पुलिया को बनवाने के संबंध में किसी भी प्रकार के प्रयास नही किए जा रहे है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी पुलिया के नव निर्माण में गंभीर दिखाई नही दे रहे है। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। वर्तमान में नदी में तेज बहाव होने पर पुल पार करना बेहद खरनाक हो गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें