ब्रेकिंग

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

सूचना

: धर्मांतरण का मामला...आरोप-प्रत्यारोप...

बलरामपुर. जिले के राजपुर में धर्मांतरण का विरोध करना स्थानीय लोगों और भाजपाइयों को महंगा पड़ गया है। ईसाई समुदाय की रिपोर्ट पर अजाक थाने ने 16 लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दिया है वहीं समुदाय ने हाईकोर्ट में भी आवेदन प्रस्तुत किया है।मामले में एसडीओपी ने बयान लेना भी शुरू कर दिया है। पूरा मामला ग्राम पंचायत पहाड़खड़ूवा में 23 नवंबर का है जब एक घर में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था. हिंदू युवा मंच एवं भाजयुमो व भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया था और चार लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। काफी विरोध चक्का जाम,तनाव के बीच पुलिस की टीम ने धर्म परिवर्तन करा रहे चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन अब जिन लोगों ने धर्मांतरण का विरोध किया था उनके सामने परेशानी खड़ी हो गई है। ईसाई समुदाय ने आजाक थाना में 6 लोगों के खिलाफ शिकायत की है वहीं हाईकोर्ट में 16 लोगों के खिलाफ शिकायत की है। वार पलटवार की कार्यवाही से भाजपाई बेहद आक्रोशित हैं और इस मामले में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी ने कहा कि अभी जांच चल रही है और इसमे अगर गलत तरीके से भाजपाइयों को फंसाया जाएगा तो आगे उग्र आंदोलन होगा वहीं भाजपा के पूर्व सांसद आदिवासी नेता कमलभान सिंह ने भी कहा कि इस मामले में गलत काम बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें