ब्रेकिंग

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

सूचना

: पढ़ना लिखना अभियान के तहत साक्षरता कक्षा का शुभारंभ किया....

बैजनाथ केसरी

रामानुजगंज. जनपद पंचायत रामचंद्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत केरवा शीला में पढ़ना लिखना अभियान के तहत आज साक्षरता कक्षा का शुभारंभ स्कूल पारा एवं दुकान पारा में किया गया.  विकासखंड रामचंद्रपुर में चिन्हांकित किये गए 10 ग्राम पंचायत और रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 14 रविंद्र नाथ टैगोर वार्ड में पढ़ना लिखना अभियान के तहत साक्षरता कक्षा का शुभारंभ किया जाना है जिसमें ग्राम पंचायत केरवाशीला के स्कूल पारा एवं दुकान पारा में अभिषेक सिंह एनएसयूआई जिलाध्यक्ष , कृष्णा मंडल विधायक प्रतिनिधि, बीडी लाल विकासखण्ड रामचन्द्रपुर शिक्षा समिति अध्यक्ष एवं कांग्रेस के मीडिया प्रभारी विकास दुबे के आतिथ्य में कक्षा का शुभारंभ किया गया।       बीपीओ विजय चौबे ने बताया की पढ़ना लिखना अभियान के तहत प्रत्येक केंद्र में 10 असाक्षर पर एक स्वयं सेवी शिक्षक रखा गया है। चिन्हांकित पंचायतो में 152 स्वयंसेवी शिक्षक के द्वारा 1500 असाक्षर को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। इनकी पढ़ाई जब 180 घंटे पूर्ण हो जाएगी उसके पश्चात इनका एक परीक्षा आयोजित किया जाएगा और तत्पश्चात इन्हें प्रमाण पत्र दी जावेगी, इसके साथ-साथ स्वयंसेवी शिक्षक को भी एक समारोह आयोजित कर प्रमाण पत्र दिया जाएगा।     कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बीईओ रामचंद्रपुर रोहित जायसवाल , एबीईओ जीएन तिवारी, सीएसी केरवाशीला धनंजय पाण्डे, सीएसी धनपुुरी विनीत गुप्ता सरपंच हीरामन सिंह, सुकुमार मंडल, धनेश्वर मंडल एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें