ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: करेंट से गर्भवती विवाहिता की मौत...गर्भ में पल रहे अजन्मे बालक की भी हुई मौत...

Admin

Fri, Dec 16, 2022

नायब तहसीलदार की उपस्थित में महिला के शव का कराया गया पोस्टमार्टम...

उदयपर- ग्राम बेलढाब में बिजली करेंट से गर्भवती विवाहिता की हुई मौत तो वही आपरेशन के दौरान गर्भ में पल रहे 09 माह के अजन्मे बालक की भी हुई मौत फ़िलहाल नायब तहसीलदार की उपस्थित में महिला के शव का कराया गया पोस्टमार्टम पंचनामा कार्यवाही कर शव परिजनों को सौपा. पूरी घटना दोपहर की है जहा ग्राम बेलढाब पुटा की 28 वर्षीय विवाहित महिला शिवकुमारी पति रामकुमार स्नान कर बाड़ी में घेराव किए गए तार में कपड़ा सुखा रही थी उसी दौरान बाड़ी घेराव वाले तार में करेंट आने से उसमे चिपककर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन तत्काल उदयपुर अस्पताल लेकर आए। डाक्टरों ने महिला का जांच कर गर्भ में पल रहे 09 माह के अजन्मे बच्चे का धड़कन चलने की बात कही गई। डाक्टरों ने अजन्मे बच्चे को बचाने के लिए मृत गर्भवती महिला का तत्काल आपरेशन किया गया परंतु तब तक गर्भ में ही बच्चे की भी मौत हो चुकी थी। डाक्टरों द्वारा प्रयास किए जाने के बाद भी नवजात शिशु को नहीं बचाया जा सका। घटना की सूचना परिजनों द्वारा थाना उदयपुर में तथा एस डी एम कार्यालय में दी गई। नायब तहसीलदार डॉ एजाज हाशमी की उपस्थिति में महिला के शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों द्वारा किया गया। बहरहाल महिला की मौत से ग्राम में मातम का माहौल है। जिस घर में कुछ दिनों में खुशियों की किलकारी गूंजने वाली थी वहां आज मातम पसरा हुआ है।
जिसने भी नवजात का चेहरा देखा उसके आंखों में आसूं भर आया...
महिला और नवजात का अंतिम संस्कार ग्राम बेलढाब में सामाजिक रीति रिवाज से शनिवार को किया जाएगा। इस दौरान उदयपुर थाना के उप निरीक्षक समरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक सरके खेस, आरक्षक विजय पैकरा, रविंद्र साहू , देव नारायण कंवर सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें