ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: कलयुगी माँ ने छोड़ा..सखी वन स्टाफ सेंटर ने दिया सहारा..

Admin

Tue, Dec 25, 2018

राजेश सोनी

सूरजपुर-जिला मुख्यालय स्थित सखी वन स्टाप परिसर के पालना केंद्र के झूले में आज एक नवजात शिशु मिला,आज सुबह नवजात शिशु की रोने की आवाज पर सखी वन स्टाप स्टाफ ने नवजात को तत्काल जिला चिकित्साल ले जाकर स्वस्थ्य उपचार किया गया संभावना जताई जा रही की नवजात शिशु को किसी मां ने अनचाहे बच्चे को पैदा होते ही पालना केंद्र में छोड़ दिया होगा!

मंगलवार की सुबह सखी वन स्टाप सेंटर सूरजपुर परिसर के पालना केंद्र के झूले में किसी ने अपने जन्मजात बच्चे को डाल दिया था। जब बच्चे की रोने की आवाज आई तब स्टाफ ने देखा नवजात झूले पर पड़ा हुआ है। जिसकी सूचना  वरिष्ठ अधिकारियो को देने पर नवजात शिशु को तत्काल जिला चिकित्सालय लाकर का स्वस्थ्य परिक्षण कराया, नवजात शिशु को बेहतर उपचार मिलने पर सखी वन स्टाफ ने बाल संरक्षक विभाग के मार्गदर्शन पर नवजात शिशु के बेहतर देखरेख लालन पालन के लिए मातृछाया भेज दिया गया है तो वही नवजात शिशु के मिलने की सुचना पर जिला चिकित्सालय में नवजात को देखने की भीड़ लगी रही,सूत्रों के मुताबिक नवजात शिशु का जन्म आज का ही है जन्म के बाद ही लोकलाज के डर से कलयुगी माँ ने नवजात को शिशु को सखी वन स्टाफ सेंटर स्थित परिसर के शिशु पालन केंद्र के झुला में डालकर रफूचक्कर हो गई होगी, बरहाल सखी वन स्टाफ सेंटर में आज नवजात शिशु की किलकारियों से गुलजार रहा साथ ही नवजात शिशु को बहुत सारा प्यार स्नेह मिला!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें