ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: किस नेता ने कहा- हवा में सरकार बनायेगी भाजपा

Admin

Tue, Jul 17, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- कांग्रेस के आदिवासी नेता और सीतापुर विधायक अमरजीत भगत ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश का कोई भी वर्ग भाजपा सरकार के कार्यों से खुष नहीं है, कर्मचारी वर्ग नित्य हड़ताल कर रहा है, किसान और मजदूरों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है, व्यापारी परेशान है, समाज का हर तबका किसी न किसी रूप में सरकार से खफा है। ऐसे में भाजपा की सरकार कैसे बन सकती है। उन्होंने पूरे आत्मविष्वास से कहा कि कांग्रेस 46प्लस के लक्ष्य को साधकर सरकार बनायेगी इसमें कोई संदेह नहीं है। उन्हांने सूरजपुर में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भाजपा पर भ्रष्टाचार करने और जनता को धोखा देने का आरोप लगाया और कहा कि पूरा प्रदेष का माहौल भाजपा के विरूद्ध है और कांग्रेस के पक्ष में है। प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। राम - लखन की जोड़ी पर पूरी टीम को भरोसा आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अमरजीत भगत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेष बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के मध्य किसी भी प्रकार के मतभेद और दूरियों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि दोनों राम- लखन की तरह विश्वसनीय है, इस राम लखन की जोड़ी पर पूरी टीम को भरोसा है और इनके नेतृत्व में ही सरकार बनाने के लक्ष्य को बगैर किसी बाधा के पूर्ण करेंगे। भाजपा कितना भी प्रयास कर ले नेतृत्व और टीम में फूट नहीं डाल पायेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें