ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: कोर्ट परिसर से कैदी फरार...दुष्कर्म का था आरोपी...

Admin

Wed, Dec 21, 2022

जशपुर. जिले के कुनकुरी न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया दुष्कर्म का आरोपी कैदी अपने हाथ में लगी हथकड़ी सरका कर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। जिसकी कुनकुरी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। दरअसल मंगलवार को जिला जेल जशपुर से 07 विचाराधीन बंदियों को अपर सत्र न्यायालय व व्यवहार न्यायालय कुनकुरी लाया गया था। शाम को पेशी कराने के बाद न्यायालय के बन्दीगृह से सभी कैदियों को शाम 6:30 बजे हथकड़ी लगाकर वापस जशपुर जेल ले जाने के लिए कोर्ट परिसर में खड़ी शासकीय जेल वाहन में बैठाने ले जाया जा रहा था इसी दौरान नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी खेलसाय ने हाथ में लगे हथकड़ी को सरका कर कोर्ट के पिछले हिस्से की ओर दौड़ लगा दी। इससे पहले कि पुलिस उस तक पहुंच पाती खेलसाय अंधेरे का फायदा उठाते हुए पीछे की दीवाल फांदकर फरार हो गया। मामले में कुनकुरी थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि पुलिस न्यायालय परिसर से फरार कैदी को पकडने की लगातार कोशिश कर रही है आपको बता दें कि फरार कैदी के विरुद्ध जिले की तुमला थाना पुलिस ने 30 अक्टूबर 2022 को नाबालिग बालिका का अपहरण व दुष्कर्म के मामले में आईपीसी की धारा 224 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें