ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: कोल प्रभावित ग्रामों में पेड़ों की कटाई का ग्रामीणों ने किया विरोध.... कुछ ही घंटों में वन अमला ने काटे 300 पेड़...

Admin

Tue, Apr 26, 2022


उदयपुर. कोल प्रभावित ग्राम साल्ही जनार्दनपुर में वन अमला द्वारा पेड़ों की कटाई का काम आज शुरू किया गया जिसका ग्राम साल्ही हरिहरपुर और फतेहपुर के ग्रामीणों ने जमकर विरोध दर्ज कराते हुए पेड़ों की कटाई का काम रोक दिया. एक ओर जहां सरगुजा जिले के ग्रामीणों द्वारा परसा कोल खदान का लगातार विरोध कर धरना प्रदर्शन किया जा रहा तो वहीं इसी कोल परियोजना के सूरजपुर जिले में आने वाले प्रभावित ग्राम जनार्दनपुर के जंगल में कटाई का काम मंगलवार को वन विभाग द्वारा शुरू किया गया. आज सुबह लोगों की आंख खुली तो देखा कि चारों और जंगल में पेड़ कटे हुए पड़े हुए हैं इसे देखते हुए ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा और पेड़ों की कटाई में लगे लोगों को पेड़ काटने से सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा होकर मना किया .पेड़ काटने से रोके जाने के बाद सूरजपुर जिला प्रशासन ग्राम साल्हि जनार्दनपुर के जंगल पहुंच गए और ग्रामीणों से बातचीत करने लगे परंतु प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बातचीत का नतीजा नहीं निकला. ग्रामीणों ने एक सुर में कहा हम किसी भी सूरत में जंगल नहीं कटने देंगे. विदित हो कि सरगुजा जिले का साल्ही और सूरजपुर जिले का जनार्दनपुर का जंगल आपस में लगा हुआ है. इस बारे में बात करने पर रामानुजनगर वन परिक्षेत्राधिकारी आरसी प्रजापति ने बताया कि मंगलवार को लगभग 300 पेड़ों की कटाई की गई है ग्रामीणों द्वारा विरोध किये जाने के बाद पेड़ों की कटाई का काम फिलहाल बन्द किया गया है. कुल 1586 पेड़ों को काटे जाने की बात भी वनपरिक्षेत्राधिकारी द्वारा बताई गई है साथ ही उन्होंने ने कहा उच्चाधिकारियों से निर्देश प्राप्त होने के बाद आगे कि कार्यवाही की जाएगी. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल चौकी तारा प्रभारी तैनात रहे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें